फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports news

Jammu News: सब जूनियर बालिका फुटबॉल टीम में चयन के लिए 75 ने दिखाया दम

विज्ञापन
sports news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू-कश्मीर खेल परिषद ने एआईएफएफ सब जूनियर बालिका राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए जम्मू-कश्मीर की टीम के चयन के लिए ट्रायल शुरू कर दिए हैं। सोमवार को 75 खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ट्रायल में कश्मीर संभाग से 60 और जम्मू से 15 बालिकाओं ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने मैदान पर खेल कौशल, फिटनेस और तकनीक का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया की निगरानी खेल परिषद की तकनीकी समिति ने की। इसमें अनुभवी फुटबॉल विशेषज्ञ और प्रशिक्षक शामिल रहे। समिति ने खिलाड़ियों का मूल्यांकन तकनीकी क्षमता, खेल की समझ, शारीरिक फिटनेस और प्रदर्शन के आधार पर किया। ट्रायल मिनी स्टेडियम परेड ग्राउंड जम्मू और सिंथेटिक टर्फ फुटबॉल स्टेडियम टीआरसी श्रीनगर में लिए जा रहे हैं। चयनित खिलाड़ियों को अंतिम चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। अंतिम चयन ट्रायल 16 और 17 जुलाई को श्रीनगर में होंगे। चुनी गईं खिलाड़ी एआईएफएफ सब जूनियर बालिका राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed