{"_id":"654172751b6b1bfc7b0f210d","slug":"sports-news-jammu-news-c-266-1-sr31001-689-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर ने खेलों में की एक और नई शुरुआत : उप राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर ने खेलों में की एक और नई शुरुआत : उप राज्यपाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- एलजी मनोज सिन्हा ने श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में 67वीं राष्ट्रीय स्कूल खेलों का किया आगाज
-कश्मीर संभाग के 15000 स्कूली बच्चे और देश भर से 2000 एथलीट दिखा रहे दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर यूटी स्थापना दिवस पर मंगलवार को श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में फुटबॉल अंडर-19 और वॉलीबाल अंडर-17 लड़कों की 67वीं राष्ट्रीय स्कूल खेलों का शुभारंभ किया। इसमें कश्मीर संभाग के 15000 स्कूली बच्चे और देश भर से 2000 एथलीट भाग ले रहे हैं। एलजी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर ने पर्याप्त बुनियादी ढांचे के साथ खेल और खेल संस्कृति विकास योजना के साथ एक और नई शुरुआत की है, जिसमें खेलों को शैक्षिक पाठ्यक्रम के अभिन्न अंग के रूप में पेश किया गया है, विशेषज्ञों और उत्कृष्ट कोचिंग तक पहुंच और पूरे यूटी में प्रतिभाओं को अवसर प्रदान किए गए हैं।
एलजी ने कहा कि प्रतिष्ठित खेल आयोजन युवा सेवाएं एवं खेल विभाग जम्मू-कश्मीर और स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के बीच एक सहयोगात्मक प्रयास है, जो जमीनी स्तर के खेलों के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक है। 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों के साथ कई एसजीएफआई-मान्यता प्राप्त बोर्डों की भागीदारी के साथ यह आयोजन वास्तव में भारत के खेल परिदृश्य की विविधता और समावेशिता का प्रतिनिधित्व करता है। आज अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में तिरंगा लहरा रहा है। छोटे गांवों और कस्बों से प्रख्यात खिलाड़ी उभरकर सामने आ रहे हैं और अपने शानदार प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में उत्कृष्टता हासिल की है। सिन्हा ने कहा कि देश खेलों के पुनरुत्थान और एक मजबूत नई खेल संस्कृति का गवाह बन रहा है। एशियाई खेलों और एशियाई पैरा खेलों में हालिया सफलताओं ने हमारे एथलीटों के उल्लेखनीय प्रदर्शन के साथ ओलंपिक में नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए और अधिक परिवर्तन लाने की उच्च उम्मीदें जगाई हैं।
उद्घाटन समारोह में उप राज्यपाल ने एक मजबूत खेल पारिस्थितिकी तंत्र बनाने और क्षेत्र में जम्मू-कश्मीर की वास्तविक क्षमता का एहसास करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में यूटी प्रशासन के प्रयासों को साझा किया। हाल ही में संपन्न हुए एशियन पैरा गेम्स में जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ की होनहार तीरंदाज शीतल देवी ने तीन पदक जीतकर नया इतिहास रचा है। ऐसी प्रतिभाओं की पहचान करना और उनके भविष्य के लिए नए रास्ते तैयार करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। सिन्हा ने प्रतिभागियों को खेल के नियमों और निष्पक्ष खेल की भावना का सम्मान व पालन करने की शपथ दिलाई।