फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports news

Jammu News: बैडमिंटन चैंपियनशिप में जतीन-नितिश और कृति-जानवी की जोड़ी विजेता

विज्ञापन
sports news
खिलाड़ियों से परिचय लेते शाखा के अध्यक्ष सीए अमित गुप्ता स्रोत - आईसीएआई
- आईसीएआई की जेएंडके शाखा की प्रतियोगिता में सीए और छात्रों ने दिखाया दम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की जम्मू-कश्मीर शाखा ने रविवार को आईसीएआई जेएंडके बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया। प्रतियोगिता में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) और सीए के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दिनभर चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।


पुरुष युगल वर्ग में सीए जतीन मल्होत्रा और सीए नितिश चुघ की जोड़ी विजेता रही। सीए शगुन गुप्ता और सीए कर्मन्य गुप्ता उपविजेता बने। महिला युगल वर्ग में कृति और जानवी ने खिताब अपने नाम किया, जबकि रिदम और रिद्धि की जोड़ी दूसरे स्थान पर रही। शाखा के अध्यक्ष सीए अमित गुप्ता ने विजेताओं और सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं पेशेवर जीवन के साथ खेल और फिटनेस को भी बढ़ावा देती हैं। इससे सदस्यों और छात्रों के बीच आपसी जुड़ाव भी मजबूत होता है। शाखा के सचिव सीए संचित अग्रवाल ने कहा कि प्रतियोगिता को प्रतिभागियों का अच्छा सहयोग मिला। भविष्य में भी सदस्यों और छात्रों के लिए ऐसे खेल और अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं और उपविजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed