फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports news

Jammu News: श्रीलंका-ए के खिलाफ चमके आकिब, अब तक झटके पांच विकेट

विज्ञापन
sports news
- रणजी ट्रॉफी के बाद नबी ने इंडिया-ए टीम में किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने गाले (श्रीलंका) में श्रीलंका-ए के खिलाफ पहले टेस्ट में इंडिया-ए टीम में खेलते हुए पांच विकेट झटककर (अब तक) जबरदस्त छाप छोड़ी है। इंडिया-ए ने पहली पारी में छह विकेट पर 452 रन बनाए। श्रीलंका-ए को 330 रनों पर समेट दिया। इस तरह पहली पारी में बड़ी बढ़त हासिल की।

श्रीलंका-ए के बल्लेबाजों ने दो शानदार साझेदारियां तो कीं लेकिन आकिब की गेंदबाजी के सामने टिक नहीं पाए। आकिब सबसे सफल गेंदबाज रहे। इन्होंने अपने 19.4 ओवरों में 58 रन देकर चार अहम विकेट लिए। यश ठाकुर और हर्ष दुबे ने 2-2 विकेट लिए। अंशुल कंबोज और सारांश जैन ने एक-एक विकेट चटकाया। इससे पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया-ए ने कप्तान ध्रुव जुरैल के नाबाद 141 और साई सुदर्शन के 132 रनों की बदौलत 452 रन बनाए। दूसरी पारी में इंडिया ने आठ विकेट पर 189 बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी। रविवार को दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका-ए ने दो विकेट खोकर 70 रन बना लिए थे। पहली पारी के हीरो रहे आकिब ने दूसरी पारी में भी एक विकेट झटक लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed