{"_id":"6573834ac9c8a184f20433c8","slug":"sports-news-jammu-news-c-10-jmu1037-257881-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नगरोटा एफसी और यंग स्टार एफसी ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नगरोटा एफसी और यंग स्टार एफसी ने जीते मुकाबले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिनी स्टेडियम परेड के फुटबाल मैदान में 17वीं क्रिसमस गोल्ड कप फुटबाल प्रतियोगिता का दूसरा दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। मिनी स्टेडियम परेड के फुटबाल मैदान में जारी 17वें क्रिसमस गोल्ड कप फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन नगरोटा एफसी और यंग हीरोज एफसी ने जीत दर्ज करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया। शुक्रवार को प्रतियोगिता में दो मुकाबले खेले गए।
पहला मुकाबला हीरो एफसी और नगरोटा एफसी के बीच खेला गया, जिसमें नगरोटा एफसी ने हीरो एफसी को 2-1 से हराया। मुकाबले के पहले हाफ के 20वें मिनट में ही नगरोटा एफसी के आदित्य ने पहला गोल दाग कर टीम को बढ़त दिलाई। पहले हाफ में हीरो एफसी गोल करने में नाकाम रही। दूसरे हाफ के 53वें मिनट में नगरोटा एफसी के शक्कर ने गोल दाग कर स्कोर 2-0 कर दिया। हीरो एफसी के लिए आर्यन ने 67वें मिनट में एकमात्र गोल दागा।
वहीं, दूसरा मुकाबला यंग हीरोज और यंग स्टार एफसी के बीच खेला गया, जिसमें यंग हीरोज एफसी ने 4-1 से मुकाबला अपने नाम किया। मुकाबले में यंग स्टार एफसी के खिलाड़ियों ने शुरू से ही पकड़ बनाए रखी। मैच के पहले हाफ में ही यंग स्टार एफसी ने चार गोल दागे। छठे मिनट में हीं हरनेल ने गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। इसके अलावा दूसरा गोल राजन सिंह ने 12वें मिनट में, तीसरा गोल रीतिक रैना ने 19वें मिनट में और चौथा गोल जयंत जम्वाल ने 20वें मिनट में किया। यंग हीरोज की टीम आखिरी तक संघर्ष करते हुए दिखी। दूसरे हाफ के 60वें मिनट में शिवम ने यंग हीरोज के लिए एकमात्र गोल किया। मैच में मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद अनिल मैसन थे, उनके साथ आयोजन सचिव यूसुफ डॉन, डेविड मसीह, अशोक शर्मा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रमेश चंदर, नितिन और पीटर संधू मौजूद रहे। मैच के रेफरी अमन सूदन, अजय सिंह, आर्यन, आरुष, सतनाम सिंह, कार्तिक शर्मा और धीरज मीनिया रहे। प्रतियोगिता का आयोजन जम्मू-कश्मीर फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में ऑल जेएंडके स्पोर्ट्स एंड कल्चरल वेलफेयर एसोसिएशन कर रहा है। शनिवार को पहला मुकाबला दोपहर 1:30 बजे सैनिक काॅलोनी और कटरा एफसी के बीच और दूसरा मुकाबला शाम तीन बजे जम्मू स्पोर्ट्स और विंटर कैपिटल एफसी के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
(फोटो)