फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports news

फेंसिंग : महाराष्ट्र ओवरऑल चैंपियनशिप, जम्मू-कश्मीर तीसरे स्थान पर

विज्ञापन
sports news
67वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स का समापन, आज होगा पुरस्कार समारोह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। 67वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की अंडर-19 बॉयज और गर्ल्स फेंसिंग चैंपियनशिप में महाराष्ट्र ओवरऑल चैंपियन जबकि जम्मू-कश्मीर की टीम तीसरे स्थान पर रही। चार दिवसीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। पुरस्कार वितरण समारोह शुक्रवार को जम्मू विवि के जिम्नेजियम हाॅल में सुबह दस बजे होगा।

चौथे दिन बॉयज फॉयल के व्यक्तिगत वर्ग में महाराष्ट्र के तेजस पाटिल ने स्वर्ण, रोशन शाह ने रजत पदक जीता। हरियाणा के आदित्य और बिहार के शिवम कुमार ने कांस्य पदक अपने नाम किया। ईपी बॉयज व्यक्तिगत वर्ग में तमिलनाडु के एन एंबलेस गोविन ने स्वर्ण, जबकि हरियाणा के देवराज ने रजत, महाराष्ट्र के यश और दिल्ली के आदित्य सिंह ने कांस्य पदक जीता। चैंपियनशिप का आयोजन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के तत्वावधान में युवा सेवाएं एवं खेल निदेशालय ने किया। खेल प्रशासक और स्पोर्ट्स काउंसिल के सदस्य रणजीत कालरा पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed