फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports news

जम्मू कश्मीर के पैरा तीरंदाजों ने बिखेरी चमक : उप राज्यपाल

विज्ञापन
sports news
गोल्डन गर्ल शीतल देवी, राकेश कुमार और सरिता को दी बधाई, बोले- यह नए खेल की शुरुआत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बैंकाॅक में पैरा एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप में जम्मू-कश्मीर के पैरा तीरंदाजों ने अपनी चमक बिखेरी है। प्रतियोगिता में छह पदक जीतकर तीरंदाजों ने इतिहास रचा और भारत को गौरवान्वित किया। इसके लिए उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने वीरवार को प्रदेश के पैरा तीरंदाजों को शुभकामनाएं दीं।
एलजी ने कहा कि उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए शीतल देवी, राकेश कुमार और सरिता को बधाई। जम्मू-कश्मीर के पैरा तीरंदाजों ने चार स्वर्ण, एक रजत सहित छह पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया। तीरंदाजों का लगातार बेहतर प्रदर्शन उनकी कड़ी मेहनत और दृढ़ता को दर्शाता है। उप राज्यपाल ने कहा, एशियाई पैरा खेलों में सराहनीय उपलब्धि के बाद शीतल, राकेश और सरिता का उत्कृष्ट प्रदर्शन, खेल की सच्ची भावना का उदाहरण है। यह एक नए खेल युग की शुरुआत है। सभी एथलीटों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि राकेश कुमार ने तीन स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। उन्होंने पुरुष व्यक्तिगत, पुरुष युगल और कंपाउंड वर्ग में मिश्रित युगल में तीन स्वर्ण पदक जीते। 16 साल की शीतल ने ज्योति के साथ महिला युगल में दक्षिण कोरियाई जोड़ी के खिलाफ स्वर्ण पदक जीता। कंपाउंड ओपन वर्ग में सिंगापुर की तीरंदाज से हार के कारण शीतल स्वर्ण पदक से चूक गईं। इसी स्पर्धा में सरिता ने कांस्य पदक अपने नाम किया। भारत ने चैंपियनशिप का समापन कुल नौ पदकों के साथ किया, जिसमें चार स्वर्ण पदक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed