फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports news

Jammu News: जम्मू-कश्मीर की टीम ने जीता क्रिकेट मैच

विज्ञापन
sports news
जम्मू विश्वविद्यालय के क्रिकेट मैदान में हुआ नागेश ट्रॉफी ब्लाइंड क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नागेश ट्रॉफी ब्लाइंड क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले वीरवार से जम्मू विश्वविद्यालय के क्रिकेट मैदान पर शुरू हुए। पहले दिन दो मुकाबले हुए, इसमें मेजबान जम्मू-कश्मीर ने रेलवे, जबकि गोवा ने पंजाब को हराया। शनिवार तक ये मुकाबले खेले जाएंगे। जम्मू-कश्मीर के लिए अजीम ने 158 रन बनाए।

पहले मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 234 का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। टीम के लिए मोहम्मद अजीम ने 77 गेंदों में 158 रन की पारी खेली। उन्होंने मैदान के हर तरफ रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेलवे की टीम 18 ओवर में 158 रन ही बना सकी और उसे 82 से हार मिली। इसके बाद दूसरा मुकाबला गोवा और पंजाब के बीच हुआ। इसमें गोवा ने जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में 161 रन बनाए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए गोवा की टीम ने तीन विकेट रहते मुकाबला अपने नाम किया। 23 नवंबर को पहला मैच गोवा और पंजाब, जबकि दूसरा पंजाब और जम्मू-कश्मीर के बीच खेला जाएगा। लीग मुकाबलों के बाद दस 29 से नागेश ट्राॅफी के सुपर आठ स्टेज के मुकाबले महाराष्ट्र के नागपुर में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed