फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports news

रैना की मौजूदगी में 500 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
sports news
जम्मू। एमए स्टेडियम में सुरेश रैना क्रिकेट अकादमी की ओर से आयोजित सिलेक्शन ट्रायल में युवाओं ने बढ़कर भाग लिया। करीब 500 युवाओं ने ट्रायल दिया।
विज्ञापन

सुरेश रैना की मौजूदगी में युवाओं ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। ट्रायल सीनियर आयु वर्ग के हुए। इसमें चयनित खिलाड़ियों को अकादमी प्रशिक्षण देगी।
जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों से युवा ट्रायल देने पहुंचे थे। डोडा, किश्तवाड़, रियासी, राजोरी से आए युवाओं ने कहा कि ओपन ट्रायल है जिसमें प्रतिभा होगी उसका चयन होगा। हालांकि सुरेश ट्रायल के तय समय पर नहीं पहुंच पाए थे, जिसके कारण कुछ समय तक युवाओं में थोड़ी निराशा दिखी।
विज्ञापन

रैना ने कहा, स्पोर्ट्स काउंसिल के पास सुविधाओं की कमी
सुरेश रैना ने कहा कि प्रदेश के युवाओं में प्रतिभा है, लेकिन स्पोर्ट्स काउंसिल की ओर से सुविधा का अभाव है। जिलों से आने वाले बच्चों के पास पर्याप्त स्पोर्ट्स किट नहीं है। स्पोर्ट्स काउंसिल में कोच की कमी है, खिलाड़ियाें को जिला स्तर पर तैयार करना होगा। इतने कम समय में इतनी संख्या में खिलाड़ियों का ट्रायल के लिए पहुंचना उनमें जनून को दिखाता है। उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स काउंसिल ने जिला स्तर पर क्रिकेट में काम नहीं किया है, जिसको शुरू करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को प्रेरित करने के लिए प्रतिभा के साथ बेहतर सुविधा और प्रेरणा की जरूरत होती है। अब्दुल समद को देखकर अन्य युवा भी प्रेरित हुए, लेकिन हमें पहले खिलाड़ियों को सुविधाएं देने की जरूरत है, अगर युवाओं के पास क्रिकेट किट ही नहीं होगी तो वह कैसे खेलेगा। कश्मीर संभाग में बर्फ गिरने के कारण अब जम्मू में अधिक फोकस रहेगा। कुछ समय बाद युवाओं के लिए एक छोटी प्रतियोगिता आयोजित करवाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed