फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Sports News in Jammu

Jammu News: रोलर स्केटिंग में मेधावी ने जीते दो स्वर्ण पदक

Tue, 03 Jun 2025 01:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 03 Jun 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Sports News in Jammu
स्वर्ण पदकों के साथ मेधावी गुप्ता   स्रोत - स्वयं

विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर रोलर स्केटिंग संघ की ओर से सोमवार को जोधामल पब्लिक स्कूल में अंतरविद्यालय कैडेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप आयोजित की गई।
इसमें प्रेजेंटेशन कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा दो की छात्रा मेधावी गुप्ता ने 300 मीटर और 500 मीटर रिंक रेस में भाग लेकर दोनों स्पर्धाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रथम स्थान पाया और दो स्वर्ण पदक जीते। जीत के बाद मेधावी खुशी से झूम उठीं।
छात्रा मेधावी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया। उन्होंने कहा कि वह लगातार कड़ी मेहनत कर अपने माता-पिता और स्कूल को गौरवान्वित करती रहेंगी।
विज्ञापन



ह्यूमैनिटी पब्लिक स्कूल बना स्पीड बॉल का चैंपियनजम्मू। ह्यूमैनिटी पब्लिक स्कूल ने जिला स्पीड बॉल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया है। इस चैंपियनशिप का आयोजन जेएंडके स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने किया था, जिसमें विभिन्न स्कूलों से 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसमें एसएसपी एनटीएफ मोहम्मद अनवर-उल-हक मुख्य अतिथि थे। इस चैंपियनशिप में ह्यूमैनिटी पब्लिक स्कूल ने ओवरऑल चैंपियनशिप जीती, लॉरेंस पब्लिक स्कूल ने दूसरा स्थान पाया जबकि शिक्षा निकेतन स्कूल गांधी नगर तीसरे स्थान पर रहा। सभी विजेताओं का चयन राष्ट्रीय स्पीडबॉल चैंपियनशिप के लिए किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed