फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports,jammu news

जापान में जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेगी जम्मू की बवलीन

विज्ञापन
sports,jammu news
जम्मू। 27 अक्तूबर से जापान में होने जा रही 38वीं वर्ल्ड रिदमिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जम्मू की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बवलीन कौर देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। बवलीन कौर का राष्ट्रीय टीम में चयन हुआ है। जिम्नास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से टीम चयन के लिए हुए ट्रायल में बवलीन ने पहला स्थान हासिल किया था। बवलीन खेलों इंडिया गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाली प्रदेश की पहली महिला खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

बवलीन कौर प्रदेश से इस अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेने वाली एकमात्र खिलाड़ी हैं। बवलीन ने 2018, 2019 और 2020 के खेलो इंडिया गेम्स में पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया था। बवलीन वर्तमान में रिदमिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप की तैयारी कर रही है। इस चैंपियनशिप के लिए जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल में कोच अर्जुन अवार्डी कृपाली पटेल सिंह व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में राष्ट्रीय टीम की कोच होंगी। कोच कृपाली पटेल सिंह ने कहा कि वर्तमान में बवलीन के साथ चैंपियनशिप की तैयारी एमए स्टेडियम में चल रही है। चैंपियनशिप 27 से 31 अक्तूबर तक होगी, जिसके लिए सभी प्रतिभागियों को 22 तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि चैंपियनशिप को लेकर हमारी तैयारी काफी अच्छी है और हमें उम्मीद है कि बलवीन के साथ-साथ पूरी टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed