{"_id":"62cc8a6942bf044e83042ab2","slug":"sports-jammu-city-news-jmu2637703155","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाती टाइगर्स ने जीता टूर्नामेंट का फाइनल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाती टाइगर्स ने जीता टूर्नामेंट का फाइनल मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोमाना। पहली रघुवीर मेमोरियल नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन पिंटू चिब द्वारा किया गया। इसमें आसपास के क्षेत्र से कुल 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच थाती टाइगर्स क्रिकेट क्लब और अजय डोगरा क्रिकेट क्लब(एडीसीसी) के बीच खेला गया। एडीसीसी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। इस दौरान थाती टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाए। अजय डोगरा क्रिकेट क्लब ने मात्र 58 रन बनाए और सभी दस विकेट खो दिए। राजिंदर शर्मा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। संदीप कुमार को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में यूथ नेता आप अतुल सूदन और सरपंच लोअर जंडियाल अंजलि शर्मा मुख्य अतिथि थे, जबकि रोमी खजूरिया गेस्ट ऑफ ऑनर थे। उन्होंने विजेता, उपविजेता, मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज के इनाम वितरित किए। अंजलि शर्मा ने फाइनल के सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। सफल आयोजन के लिए पिंटू चिब की सराहना की। उन्होंने युवाओं को खेलों को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
लोअर जंडियाल के लिए स्टेडियम की मांग
अतुल सूदन ने युवाओं से नशे से दूर रहने और खेलों में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी खेल और खेलों के लिए बुनियादी ढांचे की कमी है, जिस पर प्रदेश प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। पंचायत लोअर जंडियाल के लिए एक स्टेडियम स्वीकृत करने की मांग की।