फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Sports in jammu kashmir: Where players of table tennis there neither center nor coach and where none there bo

Sports in J&K: जहां खिलाड़ी हैं, वहां न सेंटर है न प्रशिक्षक, जहां नहीं, वहां दोनों, पढ़ें खास रिपोर्ट

Mon, 27 Mar 2023 01:47 PM IST
kumar गुलशन कुमार अरुण कुमार, जम्मू
अरुण कुमार, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 27 Mar 2023 01:47 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल ने खेलों इंडिया के तहत दो टेबल टेनिस (टीटी) सेंटर खोले हैं। एक सांबा तो दूसरा रामनगर में है। रामनगर में टेबल टेनिस सेंटर शुरू हुए एक साल से ज्यादा समय हो गया है, लेकिन सिर्फ 10 खिलाड़ी ही केंद्र में पंजीकृत हुए हैं।

विज्ञापन
Sports in jammu kashmir: Where players of table tennis there  neither center nor coach and where none there bo
टेबल टेनिस - फोटो : social media

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में यह विडंबना है जहां सही में सुविधाओं की जरूरत होती वहां मिलती नहीं है, जहां नहीं चाहिए वहां मिल जाती है। ऐसी ही कुछ स्थिति टेबल टेनिस खेल में है। एक हजार से अधिक सक्रिय खिलाड़ियों वाले इस खेल में पूरे जम्मू-कश्मीर में एक भी स्थायी प्रशिक्षक नहीं है। ऐसे में जम्मू- कश्मीर में बिना खेल प्रशिक्षक के कैसे शरत कमल और मनिका बत्रा जैसे खिलाड़ी मिलेंगे। जम्मू में इस खेल के सबसे ज्यादा खिलाड़ी हैं, लेकिन वहां न सेंटर और न ही प्रशिक्षक है।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल ने खेलों इंडिया के तहत दो टेबल टेनिस (टीटी) सेंटर खोले हैं। एक सांबा तो दूसरा रामनगर में है। हालांकि टेबल टेनिस में सबसे ज्यादा खिलाड़ी जम्मू जिले से हैं। रामनगर में टेबल टेनिस सेंटर शुरू हुए एक साल से ज्यादा समय हो गया है, लेकिन सिर्फ 10 खिलाड़ी ही केंद्र में पंजीकृत हुए हैं। टेबल टेनिस खेल के प्रति युवाओं के कम रुझान का बड़ा कारण इसके खेल उपकरण का महंगा होना है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय व राज्य स्तर की टेबल टेनिस चैंपियनशिप में अधिकाश खिलाड़ी जम्मू जिले से होते हैं। स्पोर्ट्स काउंसिल ने जब खेलों इंडिया सेंटर शुरू किए थे तो संबंधित खेल एसोसिएशन के साथ समन्वय तक नहीं किया था, जिसके कारण ऐसे जिलों में सेंटर खोला गया, जहां उस खेल को खेलने वाले खिलाड़ी ही नहीं मिल पा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंटर तो खोल दिए, लेकिन खिलाड़ी ही नहीं मिल रहे

जम्मू-कश्मीर टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव अजय गुप्ता ने कहा कि खेलो इंडिया के तहत टीटी के दो सेंटर खोले हैं। सांबा जिले में काफी संख्या में खिलाड़ी टीटी खेलते हैं, लेकिन रामनगर में ऐसे खिलाड़ियों की संख्या कम है। जम्मू, श्रीनगर में अगर ऐसा सेंटर खोला जाता तो खिलाड़ियों के लिए अच्छा होता। स्पोट्र्स काउंसिल ने जब इन सेंटर को खोला था तब संबंधित खेल एसोसिएशन से समन्वय तो दूर उन्हें जानकारी तक नहीं दी थी। एमए स्टेडियम में हॉल और टेबल है, लेकिन प्रशिक्षक नहीं है, जबकि इस खेल में प्रशिक्षक का होना बहुत जरूरी है।


सेंटर में खेलो इंडिया के तहत कार्यरत कोच अंकित शर्मा ने कहा कि खेल उपकरण कम होने से खिलाड़ियों का इस खेल के प्रति ज्यादा रुझान नहीं है। सेंटर में उपकरण के नाम पर सिर्फ टेबल है। सांबा के इंडोर स्टेडियम हॉल में भी टेबल टेनिस का सेंटर है। इस सेंटर में खिलाड़ियों की संख्या अच्छी है। जम्मू में सबसे ज्यादा टेबल टेनिस के खिलाड़ी है, लेकिन प्रशिक्षक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed