फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports, compitition end

Jammu News: ब्वॉयज अंडर-14 के कबड्डी मुकाबले में गुरहा ब्राह्मणा ने मारी बाजी

Sun, 07 May 2023 01:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 07 May 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
sports, compitition end
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अखनूर। सात दिवसीय जोनल स्तरीय इंटर-स्कूल प्रतियोगिता सह ट्रायल का शनिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन शनिवार को कैरम, क्रिकेट, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, फुटबॉल और कुश्ती में खिलाड़ियों ने दम दिखाया। प्रतियोगिता में जोन अखनूर के अंडर-14 और अंडर-17 (लड़के और लड़कियों) के वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और शतरंज प्रतियोगिता में अखनूर अंचल के 31 संस्थानों के 920 लड़कों व 560 लड़कियों सहित 1480 खिलाड़ियों ने भाग लिया। ब्वॉयज अंडर-14 के कबड्डी मुकाबले में एएमआईई गुरहा ब्राह्मणा ने बाजी मारी है।
प्रतियोगिताओं का आयोजन युवा सेवा और खेल विभाग जोन अखनूर द्वारा डीवाईएसएसओ सुखदेव राज शर्मा के मार्गदर्शन और जेपीईओ अखनूर की देखरेख में किया गया। ब्वॉयज अंडर-14 कबड्डी में एएमआईई गुरहा ब्राह्मणा ने जीएचएस कोटली टांडा को छह अंकों से हराया। खो-खो में जीएचएस सुनील ने चंद्र भागारा स्कूल को एक अंक से हराया। वॉलीबाल में जीएचएस कोटली टांडा ने सेंट फ्रांसिस एचआर को मात दी। अंडर-17 कबड्डी में आरएन पब्लिक स्कूल ने जीएचएस कोटली टांडा को छह अंकों से हराया। खो-खो में जीएचएस सुनील ने चंद्र भागारा स्कूल को एक अंक से हराया। वॉलीबाल में एपीएस अखनूर ने सरकार को दी मात दी रस्साकसी में एपीएस अखनूर ने जीएचएस देवीपुर को हराया।
विज्ञापन

गर्ल्स अंडर-14 कबड्डी में जीएचएस गरखल ने जीएचएस देवीपुर को अठारह अंकों से हराया। खो-खो में जीएचएस सुनैल ने जीएचएस मेरा मादरियां को चार अंकों से हराया। अंडर-17 कबड्डी में एएमआईई गुरहा ब्राह्मणा ने जीएचएस कोटली टांडा को पंद्रह अंकों से हराया। खो-खो में जीएचएस बरुई ने जीएचएस मेरा मादरियां को एक अंक से मात दी। रस्साकसी में एपीएस अखनूर ने जीएचएस मेरा मादरियां को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed