{"_id":"680fdfe6874d73bfde035003","slug":"sports-competiton-reasi-news-c-202-1-sjam1001-122734-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अंतर जिला जोन स्तरीय खेल मुकाबलों में कैंबल डंगा के लड़के छाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अंतर जिला जोन स्तरीय खेल मुकाबलों में कैंबल डंगा के लड़के छाए
विज्ञापन
मैच संपन्न होने पर खिलाड़ी व अधिकारीगण।
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। युवा सेवा व खेलकूद विभाग की तरफ से सोमवार को लड़कों के राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में अंतर स्कूल जोन स्तरीय खेल मुकाबले करवाए गए। प्रतियोगिता में चौदह वर्ष की आयु वर्ग के लड़कों के वॉलीबॉल,खो-खो,कबड्डी व रस्साकशी के मुकाबले हुए।
जिले के विभिन्न शिक्षा जोन से आए 360 खिलाड़ियों ने इसमें हिस्सा लिया। वॉलीबॉल के फाइनल मैच में हाई स्कूल कैंबल डंगा ने मिडिल स्कूल आरली को 3-2 से हराकर मुकाबला जीत लिया। खो-खो में हाई स्कूल नोमाई की छात्राओं ने हेरिटेज पब्लिक स्कूल की लड़कियों को सात के मुकाबले बारह अंकों से हराया। कबड्डी का फाइनल त्रिकुटा शिक्षा निकेतन ने हाई स्कूल पनासा को 2-1 से हराकर जीता।
रस्साकशी में हाई स्कूल कैंबल डंगा ने हाई स्कूल नोमाई को हराया। प्रतियोगिता की शुरुआत में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद विभाग के जिला अधिकारी तरेसम सिंह ने खिलाड़ियों का परिचय लिया। विशेष अतिथि प्रिंसिपल दीपक शर्मा,जोनल फिजिकल एजुकेशन ऑफिसर आशा देवी भी उपस्थित रहे।