{"_id":"62460f58844cc5367b7e1c7b","slug":"sports-city-reporter-news-jmu25687578","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्थायी कोच और प्रशिक्षकों की भर्ती करेगा स्पोर्ट्स काउंसिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्थायी कोच और प्रशिक्षकों की भर्ती करेगा स्पोर्ट्स काउंसिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल अस्थायी कोच और प्रशिक्षकों की भर्ती करेगा। कुल 70 पदों पर भर्ती होगी। इसमें 44 पद कोच और 22 प्रशिक्षक के होंगे। इसके लिए ऑफलाइन आवेदन करना होगा। इन कोच और प्रशिक्षकों को सभी 20 जिलों में दो साल के लिए तैनात किया जाएगा। कोच को प्रति माह 25 हजार और प्रशिक्षक को 20 हजार वेतन मिलेगा। 25 अप्रैल तक ऑफलाइन आवेदन काउंसिल कार्यालय जम्मू और श्रीनगर में करना होगा।
स्पोर्ट्स काउंसिल में कोच और प्रशिक्षकों की कमी है। जम्मू और श्रीनगर शहर को छोड़ दें तो अन्य जिलों में कोच ही नहीं है। इससे खिलाड़ियों की तैयारी प्रभावित होती है। हालांकि अब स्पोर्ट्स काउंसिल भर्ती कर रहा है, लेकिन वह अस्थायी है। कोच पद के लिए आवेदन करने वालों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक के साथ एनआईएस, साई से डिप्लोमा किया हो।
वहीं प्रशिक्षक के लिए योग्यता 12वीं, एनआईएस/साई से सर्टिफिकेट कोर्स किया हो। प्रधानमंत्री विकास परियोजना (पीएमडीपी) के तहत 25 लोकप्रिय खेल विषयों को शामिल किया गया है। पात्र उम्मीदवारों का चयन करने के लिए काउंसिल ने विभिन्न योग्यताओं के लिए अंक प्रणाली विकसित की है और चयन के लिए समिति गठित करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
इन खेलों में मिलेंगे कोच और प्रशिक्षक
हॉकी, क्रिकेट, फुटबॉल, एथलेटिक्स, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, भारोत्तोलन, जिमनास्टिक, निशानेबाजी, जूडो, कबड्डी, बॉक्सिंग, वॉलीबाल, वुशू, ताइक्वांडो और साइकिलिंग, योग, रोल बॉल, स्कीइंग और तीरंदाजी।