{"_id":"5f95c3a18ebc3e9c055bcc6d","slug":"sport-news-samba-news-jmu221544293","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने रन फार यूनिटी पर कराई बाधा दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने रन फार यूनिटी पर कराई बाधा दौड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। पुलिस की ओर से झंडा दिवस के अवसर पर रविवार को रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। डिग्री कॉलेज सांबा से पुलिस लाइंस तक बाधा दौड़ का आयोजन किया गया। इसे एसएसपी राजेश शर्मा ने झंडी दिखाई। लगभग तीन किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद सरकारी डिग्री कॉलेज से शुरू होने वाले कार्यक्रम रन फॉर यूनिटी का समापन पुलिस लाइन में हुआ।
सांबा पुलिस की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम को चार श्रेणियों में बांटा गया। 25 वर्ष से कम आयु के पुरुषों के लिए, 25-35 वर्ष के पुरुष, लड़कियों और पुलिस कर्मियों के बीच। विजेताओं को एसएसपी ने नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। सभी विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं के पुरुष वर्ग में 25 वर्ष से कम1) बिक्रम सिंह 18 वर्ष निवासी सताह रुपये 2000 का नकद इनाम, राहुल सिंह 18 वर्ष निवासी नड 1000, लियाकत अली 18 वर्ष 1000 रुपये का इनाम दिया गया। 25-35 वर्ष के बीच पुरुष वर्ग में राहुल सिंह 26 वर्ष निवासी नड 2000, वीर प्रताप सिंह 34 वर्ष निवासी गुढ़ा स्लाथिया 1500 रुपये का इनाम दिया गया। लड़कियों के वर्ग में बाबी गिल 20 वर्ष निवासी उत्तररवहनी 2000, प्रीति गिल 22 वर्ष उत्तरवहनी 1500 रुपये, शिवानी सलाथिया 15 वर्ष बनवासी गुढ़ा सलाथिया 1000, कशिश सलाथिया 14 वर्ष निवासी गुढ़ा सलाथिया को 1000 रुपये इनाम दिया गया।
एसएसपी ने प्रतिभागियों के खेलों की सराहना की और उनसे अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आग्रह किया। यह भी दोहराया कि पुलिस सभी प्रमुख खेलों में जिले के युवाओं को मंच प्रदान करने का प्रयास करेगी।