{"_id":"5e6e7b478ebc3ea819095e9b","slug":"sport-news-samba-news-jmu206023884","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़ा सलाथिया और भार्गवा क्लब ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड़ा सलाथिया और भार्गवा क्लब ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। कस्बा के केहली खेल मैदान पर रविवार को चीची माता चैंपियनशिप क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन दो मैच हुए। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि थाना प्रभारी सूरज सिंह पठानिया रहे।
प्रतियोगिता के आयोजक शानू सिंह आदि ने बताया कि पहला मुकाबला गुड़ा सलाथिया व अखनूर क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। इसमें टास अखनूर ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का मौका गुड़ा सलाथिया टीम को दिया। इसमें पहले खेलते हुए गुड़ा की टीम ने आठ विकेट पर 164 रन बनाए। इसमें अखिल सलाथिया ने 43 व राहिल ने 30 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में ला खड़ा कर दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अखनूर की टीम मात्र 90 रन पर ही सिमट गई, जिसमें सबसे ज्यादा 34 रन मजीद ने बनाए। पहले मैच में मैन ऑफ मैच अखिल सलाथिया ने अपने नाम किया।
दूसरा मुकाबला भार्गवा क्रिकेट क्लब व कैडिला क्रिकेट टीम के बीच हुआ। इसमें टास कैडिला टीम ने जीत कर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए भार्गवा टीम ने 20 ओवर में 173 रन का लक्ष्य विपक्षी टीम के समक्ष रखा, जिसमें सचिन ने आतिशी पारी खेलते हुए 57 रन व अमित ने 47 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में खड़ा कर दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैडिला टीम 136 रन पर सिमट गई। मुकाबला भार्गव ने अपने नाम कर लिया। इसमे मैन ऑफ द मैच सचिन रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि उन्हें बहुत ही अच्छा लग रहा है सांबा के युवा खेलों की ओर अग्रसर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा जितना खेलों की ओर ध्यान देंगे उतना ही नशे से बचे रहेंगे।
विज्ञापन
मौके पर लायंस क्लब प्रधान पवन वर्मा, सेवानिवृत्त मास्टर राजूल सिंह, राज सिंह, सुरिंदर सिंह, ऋतु राज सिंह, लकी संब्याल विशेष रूप से मौजूद रहे।