फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sport news

सिंबल कैंप में टी-20 समर क्रिकेट कप टूर्नामेंट

विज्ञापन
sport news
मीरां साहिब। सिंबल कैंप के सरकारी ब्वॉयज हाई स्कूल के मैदान पर यंग स्टार क्रिकेट क्लब की तरफ से रविवार को टी-20 समर कप क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ बीडीसी अध्यक्ष दिलीप कुमार व मीरां साहिब थाने के प्रभारी मिर्जा सुल्तान की तरफ से कराया गया। प्रतियोगिता के पहला मैच शमेश क्लब और एडीसी क्लब तालाब तिल्लो जम्मू के बीच खेला गया।
विज्ञापन

दशमेश क्रिकेट कल्ब ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर में 115 रन बनाए। वहीं एडीआर क्लब ने छह विकेट से मैच जीत कर अगले दौर में प्रवेश किया। बीडीसी अध्यक्ष दलीप ने दशमेश क्लब को किट भेंट की और उन्हें खेलों की तरफ ध्यान देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा के साथ खेलों की ओर भी ध्यान देना चाहिए, जिससे स्वास्थ्य बेहतर रहने के साथ वह आगे बढ़ सकते है। सिंबल कैंप में हॉकी में कई युवा राज्य स्तर पर खेल चुके हैं और युवाओं को क्रिकेट सहित अन्य खेलों में हिस्सा लेना चाहिए, ताकि वह राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाकर क्षेत्र व राज्य का नाम रोशन कर सकें।
विज्ञापन

इस मौके पर पंचायत के सरपंच राजा सिंह ने कहा कि टी-20 समर क्रिकेट कप में 16 टीमें भाग ले रही हैं, जिसका पहला मैच खेला गया। इस दौरान आयोजक तलविंद्र सिंह, गगन सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed