{"_id":"5f63a67a8ebc3eb7044bdbc0","slug":"sport-news-reasi-news-jmu218903833","type":"story","status":"publish","title_hn":"वालीबॉल में अरनास का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वालीबॉल में अरनास का रहा दबदबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में वीरवार को अंतर जिला वालीबॉल प्रतियोगिता का आगाज हुआ, जिसमें अरनास जोन के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। अरनास ने खेले गए चार मैचों में से तीन में जीत दर्ज की।
वीरवार को खेले गए पहले मैच में अरनास ने चसाना जोन को 2-0 से हराया, जिस में सुशील ठाकुर को मैन आफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में माहौर ने रियासी को 2-0 से हराया, जिसमें माहौर के खिलाड़ी इमरान व मुशताक को बेहतरीन खिलाडी चुना गया। तीसरे मैच में अरनास के खिलाडियों ने अपना बेहतरीन खेल जारी रखते हुए पौनी जोन को 2-0 से हराया। इस के साथ ही अरनास ने माहौर पर भी जीत दर्ज की।
वालीबॉल प्रतियोगिता शुभारंभ अवसार पर सीएमओ राजीव शर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों को कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन करने पर जोर दिया। सभी मैच जिला खेल अधिकारी सुभाष चंद्र शर्मा की देखरेख में खेले गए। इस मौके पर राकेश शर्मा, मोहित शर्मा, अक्षय वशिष्ठ, राहुल जनगयाल, अजय कुमार, जगदेव सिंह व देवेंदर कौर आदि मौजूद रहे।