परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल के गांव देवरा में चल रही वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच शुक्रवार को हीरानगर और आरएस पुरा की टीमों के बीच खेला गया। हीरानगर की टीम ने आरएस पुरा की टीम को तीन-दो के अंतर से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
इस मौके पर ऑल इंडिया भाऊ बिरादरी के प्रधान और भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र सिंह भाऊ मुख्य रूप से उपस्थित थे। विजेता टीम को 31 हजार व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये व ट्राफी देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों के साथ-साथ आयोजकों की भी तारीफ करते हुए कहा कि सरहद के करीब इतने बड़ी टूर्नामेंट का आयोजन कर बढ़िया काम किया है, इससे ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी। इस मौके पर चौकी प्रभारी बलजीत सिंह परिहार, सरपंच जसपाल सिंह, विवेक सिंह, जसपाल मन्हास, सुरजीत सिंह, उत्तम सिंह, गार सिंह, सुभम पंडित, मोहिंद्र प्रताप सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।