अखनूर। कस्बे के हायर सेेकेंडरी स्कूल में चल रही प्रथम हैप्पी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में बुधवार को बाबा तालाब क्रि केट क्लब ने सिंह क्रि केट क्लब को छह विकेट से हराकर खिताब जीत लिया। सिंह क्रि केट क्लब ने टास जीत करके पहले बल्लेबाज करते हुए 20 ओवर मे नौ विकेट खोकर 160 रन बनाएं। इसमें नितिन वर्मा ने 35 और भूपेंद्र सिंह ने 31 रन बनाए।
जबकि बाबा तालाब क्रि केट क्लब की तरफ से वानू, रोहित, मुन्ना ने एक-एक विकेट लिए। जीत का लक्ष्य लेक र उतरी बाबा तालाब क्रि केट क्लब के खिलाड़ियाें ने 17.1 ओवरों में चार विकेट खोकर 161 रन बना लिए। इसमें अज्जू ने 79 रन और निलू ने 34 रन बनाए। सिंह क्रि केट क्लब की तरफ से सुनील ने दो विकेट लिए। अज्जू को मैन आफ द मैच घोषित किया। मैन आफ द सीरीज सुनील वेडी को चुना गया। प्रतियोगिता का आयोजन रवि वर्मा की अगुवाई और अखनूर तहसील क्रि केट के अध्यक्ष और जिला क्रिकेट एसोसिएशन महासचिव शाम सिंह की देखरेख में किया गया। इस अवसर पर सुरेश मल्होत्रा, राज इंद्र शर्मा, दीपक शर्मा, प्रवीण कुमार सनी सहित अन्य मौजूद थे।