फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sport news

सिंह क्रिकेट क्लब 68 रन से जीता

विज्ञापन
sport news
मैच में भाग लेते खिलाड़ी - फोटो : AKHNOOR
अखनूर। गांव राख मुट्ठी मैदान में ज्यौड़िया प्रीमियम लीग मैच में सिंह क्रिकेट क्लब ने मटूट क्रिकेट क्लब को 68 रन से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। चंदन शर्मा को मैन आफ द मैच घोषित किया गया। सिंह क्रिकेट क्लब ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 199 रन का बनाए। इसमें चंदन शर्मा ने सर्वाधिक 100 रन बनाए। इसमें चार छक्के भी शामिल रहे। संदीप शर्मा ने 23 रन का योगदान दिया। मटूट क्रिकेट क्लब की तरफ से सचिन ने दो विकेट लिए। जीत का लक्ष्य लेकर उतरी मटूट क्रिकेट क्लब की पहली जोड़ीदार ने तीस रन का योगदान दिया। इसके बाद अन्य बल्लेबाज रन नहीं बना सके। इसमें बिककी और सचिन ने उच्च 26-26 रन बनाए । पूरी टीम नौ विकेट खोकर 131 रन ही बना सकी। इस तरह से सिंह क्रिकेट क्लब ने मैच 68 रन से जीत लिया। सिंह क्रिकेट क्लब की तरफ से शाम सिंह, सुमित ने दो-दो विकेट लिए। मैन आफ द मैच चंदन शर्मा को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed