फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sport

सिंह क्रिकेट क्लब ने आईसीसी सिद्धरा को हराया

विज्ञापन
sport
अखनूर। नगरोटा गांव के खेल मैदान में क्रिकेट मैच हुआ। जिसमें सिंह क्रिकेट क्लब अखनूर ने आईसीसी सिद्धरा को हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।
विज्ञापन

सिंह क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। जिसमें आईसीसी सिद्धरा ने 18.2 ओवर में 110/10 का स्कोर बनाया। जिसमें अभिषेक जाम्वाल ने 24, गौरव जाम्वाल ने 21 और सुहैल कासिम ने 15 रन का योगदान दिया। सिंह क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में एसएस लांगेह, बिन्नी केसर, निखिल जाम्वाल और सुमित पंडित ने 2-2 व रॉबिन वर्मा को एक विकेट लिया। जीत का लक्ष्य लेकर खेलने उतरी सिंह क्रिकेट क्लब अखनूर ने 13.3 ओवर में 111/5 रन बना करके मैच जीत लिया। जिसमें भूपिंदर सिंह ने 53 रन बनाए। जिसमें 5 छक्के और 5 चौके शामिल हैं। रॉबिन शर्मा ने 41 रन का योगदान दिया। वहीं आईसीसी सिद्धरा की ओर से गेंदबाजी में
विज्ञापन

तैयब फारूक को 2 विकेट, इम्तियाज मलिक, इशफाक लोन और अभिषेक जामवाल ने 1-1 विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच भूपिंदर सिंह को चुना गया। तीन मैचों की सीरीज में सिंह क्रिकेट क्लब अखनूर ने आईसीसी सिद्धरा को हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। स्कोरर की भूमिका देव भागेल ने निभाई। तीन टी-20 मैचों की इस सीरीज का आयोजन आईसीसी सिद्धरा की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed