{"_id":"652469abe53ab7379d0af9a9","slug":"spmr-college-programme-jammu-news-c-10-jam1008-219230-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: विद्यार्थियों को रंगमंच की बारीकियां सीखा रहीं द कश्मीर फाइल फिल्म की शारदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: विद्यार्थियों को रंगमंच की बारीकियां सीखा रहीं द कश्मीर फाइल फिल्म की शारदा
विज्ञापन
एसपीएमआर कॉलेज में सात दिवसीय थियेटर कार्यशाला का हुआ आगाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। द फिल्म द कश्मीर फाइल में शारदा का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री भाषा सुंबलीली एसपीएमआर कॉलेज के विद्यार्थियों को थियेटर अभिनय की बारीकियां सीखा रही हैं। उन्होंने कहानी, संवाद, अभिन्य, अभिव्यक्ति के महत्व से बारे में बताया और कहा कि रंगमंच समग्र व्यक्तित्व विकास के लिए बड़ा महत्वपूर्ण है।
जम्मू-कश्मीर कला संस्कृति और भाषा अकादमी ने सात दिवसीय रंगमंच कार्यशाला का आयोजन किया है जिसकी सोमवार को शुरुआत हुई। अभिनेत्री और एनएसडी की पूर्व छात्रा भाषा सुंबलीली के साथ भारतीय रंगमंच विभाग के पूर्व छात्र आदित्य भारती ने विद्यार्थियों को रंगमंच कला की बारीकियां बताई। उन्होंने कहा, रंगमंच अब विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में विषय के रूप में पढ़ाया जा रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों को उस स्तर पर काफी लाभ होगा। इसमें न सिर्फ विद्यार्थियों में रंगमंच के प्रति जागरूकता बढ़ेगी बल्कि गतिविधियों में भी वृद्धि होगी।
अकादमी के सचिव भरत सिंह ने कहा कि रंगमंच कला संचार का बड़ा माध्यम है। प्रिंसिपल डॉ. सुरेंद्र कुमार ने कार्यशालाओं के आयोजन के लिए अकादमी के प्रयास की प्रशंसा की। कार्यशाला के प्रभारी और वरिष्ठ नाटक प्रशिक्षक डॉ. सुधीर महाजन ने कहा कि कार्यशाला विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास में बड़ी भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
25 से अभिनव थियेटर में फेस्टिवल
जम्मू-कश्मीर कला संस्कृति और भाषा अकादमी के सचिव भरत सिंह मन्हास ने कहा कि थियेटर गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अकादमी कई प्रयास कर रही है। जम्मू और कश्मीर संभाग में थियेटर फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। जम्मू के अभिनव थियेटर में 25 अक्तूबर से थियेटर फेस्टिवल होगा। इसमें हिंदी, डोगरी, पंजाबी, कश्मीरी भाषा के नाटक का मंचन किया जाएगा।