फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   special train to run from Jammu to Lucknow in this fesitve season

Special Train: त्योहारी सीजन में यात्रियों को तोहफा, जम्मू से लखनऊ के लिए इस दिन से दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन

Fri, 13 Oct 2023 03:03 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 13 Oct 2023 03:03 PM IST
सार

नवरात्रि, दशहरा, दिवाली और छठ जैसे त्योहारों के मद्देनजर उत्तर रेलवे ने जम्मू से लखनऊ के बरौनी के बीच स्पेशल ट्रेन 04646/ 04645 चलाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
special train to run from Jammu to Lucknow in this fesitve season
ट्रेन - फोटो : संवाद

विस्तार

त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। त्योहारों को मनाने का असली मजा तो अपनों के साथ ही आता है। ऐसे में जम्मू में नौकरी, पढ़ाई या किसी अन्य कारणों से अपने घर से बाहर रहने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। रेलवे फेस्टिव सीजन पर स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है।

विज्ञापन


नवरात्रि, दशहरा, दिवाली और छठ जैसे त्योहारों के मद्देनजर उत्तर रेलवे ने जम्मू से लखनऊ के बरौनी के बीच स्पेशल ट्रेन 04646/ 04645 चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन 19 अक्तूबर से एक दिसंबर के बीच दोनों तरफ 14 फेरे लगाएगी। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


ट्रेन नंबर 04646 जम्मूतवी से बरौनी के लिए 19 अक्तूबर से 30 दिसंबर के बीच सात फेरे लगाएगी। यह ट्रेन साप्ताहिक होगी और वीरवार को ही चलेगी। ट्रेन जम्मू से सुबह 5:45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 12:10 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04645 बरौनी से जम्मूतवी के लिए 20 अक्तूबर से एक दिसंबर के बीच सात फेरे लगाएगी। ट्रेन हर शुक्रवार को बरौनी से दोपहर 3:15 बजे चलेगी और अगले दिन रात 10:30 बजे जम्मू रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

सफर में यह पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला छावनी, सहारनपुर, लक्सर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, छपरा, छपरा ग्रामीण, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी और बछवाड़ा स्टेशन पर ठहरेगी।

त्योहारों को लेकर रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा कड़ी

जम्मू में रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा को लेकर वीरवार को बैठक हुई। एडीजीपी रेलवे सुनील कुमार ने सुरक्षा के अलावा अन्य आपराधिक गतिविधियों को लेकर संबंधित अधिकारियों से बातचीत की। एडीजीपी ने पुराने और ताजा मामलों की समीक्षा की। जांच के तहत मामलों के शीघ्र निपटान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।


जांच अधीन मामलों को जल्द निपटाने के लिए कहा। त्योहारों के मद्देनजर अधिकारियों को गश्त और चेकिंग तेज करने को कहा, विशेष रूप से रेलवे स्टेशन जम्मू की रेल लाइन पर भी सुरक्षाकर्मियों को तैनात करने पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed