{"_id":"6490c07d5bc77af127052b17","slug":"special-operation-group-march-jammu-news-c-10-jam1008-143625-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: एसओजी ने निकाला मार्च, सतवारी से करनाला चक तक जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: एसओजी ने निकाला मार्च, सतवारी से करनाला चक तक जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। गृहमंत्री अमित शाह की जम्मू रैली और अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने गांधी नगर सब डिविजन पुलिस की मदद से पैदल मार्च निकाला। सतवारी से लेकर फ्लायं मंडाल के करनाला चक तक पुलिस और एसओजी के 60 से अधिक कर्मियों के दल ने वेयर हाउस, चिल्ड्रन पार्क, निक्की तवी आदि की जांच की।
कई जगह पर एसओजी की ओर से नाके लगाकर वाहनों की जांच की। जवानों ने चालकों के पहचान पत्र चेक किए। दल की अगुवाई सिटी साउथ की एसपी शाहिन वहीद ने की। उनके साथ गांधी नगर के एसडीपीओ सचित शर्मा, एसओजी के इंस्पेक्टर सुनील जसरोटिया, सतवारी के एसएचओ सुमित कुमार, गांधी नगर के एसएचओ पंकज शर्मा, वेयर हाउस पुलिस चौकी प्रभारी इंस्पेक्टर रोहित गांधी मौजूद रहे। एक अधिकारी ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से पहले सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जांच की गई।