फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   special drive for vaccination in jammu today

जम्मू में 45 साल से ऊपर के 98 फीसदी लोगों की मिली पहली खुराक, आज विशेष अभियान

Sun, 16 May 2021 01:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू 
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 16 May 2021 01:28 AM IST
सार

  • छूटे लोगों को वैक्सीन के लिए आज 100 केंद्रों पर विशेष अभियान

विज्ञापन
special drive for vaccination in jammu today
vaccination - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना की दूसरी लहर के बीच जिले में 45 साल से ऊपर वाले 98 फीसदी लोगों को कोरोना के टीके का पहला डोज लगाया जा चुका है। टीकाकरण से छूटे लोगों को कवर करने के लिए रविवार 16 मई को जिले के सभी 100 टीकाकरण केंद्रों पर विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन


डीसी अंशुल गर्ग ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार इस श्रेणी के लोगों के लिए टीकाकरण शुरू किया गया था। अब तक अनुमानित लाभार्थियों में से लगभग 98 फीसदी का टीकाकरण किया जा चुका है। जिला प्रशासन रविवार 16 मई को 45 वर्ष से अधिक आयु वाले छूटे हुए व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली खुराक देने के लिए विशेष अभियान चलाएगा। 
विज्ञापन


डीसी ने पंचायतीराज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों, नागरिक समाज के सदस्यों और मीडिया कर्मियों से अपील की कि वे टीकाकरण से छूटे लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक प्राप्त करने के लिए निकटतम टीकाकरण स्थलों पर जाने के लिए प्रोत्साहित करें और संवेदनशील बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed