फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Special Arrangement at Pink, Green And Youth Booth

Jammu News: पिंक, ग्रीन, यूथ व दिव्यांग बूथ पर रही विशेष व्यवस्था

विज्ञापन
Special Arrangement at Pink, Green And Youth Booth
- मतदाताओं ने किया मतदान, स्टाफ-पुलिस रही तैनात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में स्थापित किए गए पिंक, ग्रीन, यूथ व दिव्यांग बूथों पर लोगों ने उत्साह के साथ मतदान किया। विशेष व्यवस्था और सजावट के कारण ये बूथ अलग ही नजर आ रहे थे।
पिंक बूथ के माध्यम से महिलाओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया तो ग्रीन बूथ ने हरियाली का संदेश दिया गया। यूथ बूथ के माध्यम युवाओं को अपना फर्ज निभाने के लिए जागरूक किया। इन बूथों पर महिला, युवाओं, बुजुर्गों व दिव्यांगों के लिए खास व्यवस्था रही। क्रमवार मतदान करवाया गया। गांधी नगर गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल में पिंक बूथ पर अलग से महिला स्टाफ मौजूद रहा। मतदान के लिए महिलाओं की लाइन अलग बनी थी।
विज्ञापन

रिहाड़ी कॉलोनी में पीडब्ल्यूडी बूथ पर दिव्यांग लोगों के लिए मतदान का विशेष प्रबंध रहा। यहां पर जैसे ही कोई दिव्यांग पहुंचा, मतदान करवाकर उसे वापस भेजा गया। इसी तरह ग्रीन बूथ में हर आयु के मतदाता ने मतदान किया। जम्मू पूरब में करण नगर, जम्मू पश्चिम में पट्टा पलौड़ा और जम्मू उत्तर में राजपुर दोमाना में पिंक बूथ की सुुविधा रही। ग्रीन बूथ की सुविधा बाहु विस के अंतर्गत छन्नी हिम्मत, जम्मू पूरब में डोगरा हाल, जम्मू पश्चिम, जम्मू उत्तर में केरन में रही। यूथ बूथ की सुविधा छन्नी हिम्मत, रिहाड़ी कालोनी, पुंछ हाउस और केरन में मौजूद थी। वहीं, दिव्यांगों के लिए पीडब्ल्यूडी बूथ छन्नी हिम्मत, भगवती नगर, रिहाड़ी कॉलोनी और पलौड़ा में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed