{"_id":"6351a9cadbab750bed36ab3b","slug":"sp-baghel-said-water-from-tap-will-reach-every-house-from-799-60-lakh-in-gulgam-kupwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: कुपवाड़ा के गुलगाम में 799.60 लाख से हर घर पहुंचेगा नल से जल, केंद्रीय मंत्री बघेल पहुंचे घाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: कुपवाड़ा के गुलगाम में 799.60 लाख से हर घर पहुंचेगा नल से जल, केंद्रीय मंत्री बघेल पहुंचे घाटी
Fri, 21 Oct 2022 02:10 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 21 Oct 2022 02:10 AM IST
सार
केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने जिले में अपने दौरे के दूसरे दिन वीरवार को विकास कार्यों का जायजा लिया। मंत्री ने गुलगाम, तंगवारी में जलापूर्ति योजना का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री प्रमात्रपत्र देते हुए
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने जिले में अपने दौरे के दूसरे दिन वीरवार को विकास कार्यों का जायजा लिया। मंत्री ने गुलगाम, तंगवारी में जलापूर्ति योजना का शुभारंभ किया। इस पर 799.60 लाख रुपये खर्च होंगे। इस योजना से हर घर नल से जल पहुंचेगा।
विज्ञापन
2023-24 में यह काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मंत्री ने गुगलूसा, त्रेहगाम में आधुनिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी उद्घाटन किया। यह भवन 187.50 लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने आश्वासन दिया कि वह अस्पताल के और सुधार के लिए उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ अतिरिक्त फंड के लिए बात करेंगे। प्रो. सिंह ने कानी डोगरसर में अमृत सरोवर का भी दौरा किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कश्मीर में चालू वित्तीय वर्ष के दौरान अब तक की सबसे बड़ी पर्यटकों की संख्या देखी गई है, जो शांति का प्रतीक है।