फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Sopore Terror Attack Kashmir Police Admits Security Lapse Attackers Have Been Identified

सोपोर आतंकी हमला: कश्मीर पुलिस ने माना- सुरक्षा में हुई चूक, हमलावरों की पहचान कर ली गई

Tue, 30 Mar 2021 05:29 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 30 Mar 2021 05:29 PM IST
विज्ञापन
Sopore Terror Attack Kashmir Police Admits Security Lapse Attackers Have Been Identified
आईजी विजय कुमार - फोटो : अमर उजाला

सोपोर आतंकी हमले को लेकर कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने कहा कि सोपोर में दोनों वीआईपी के साथ-साथ सुरक्षाबलों की भी सुरक्षा चूक थी। अगर एक भी एसपीओ सतर्क होता तो आतंकवादी इमारत में प्रवेश नहीं कर सकते थे। इस हमले में सुरक्षा की समीक्षा करेंगे। हमने हमलावरों की पहचान कर ली है, जल्द ही उन्हें मार गिराया जाएगा। आतंकवादी गतिविधियों में 3 दिनों में 9 मौतें हुई हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आतंकवादियों से निपटने के लिए जवानों के लिए नए प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। इससे पहले सोमवार को कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने एसएसपी सोपोर को घटनास्थल पर मौजूद उन चार पीएसओ को निलंबित करने का निर्देश दिया था जिन्होंने उचित जवाबी कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- शैलेंद्र मिश्रा बने एनआईए में एसपी: भाषा का जादूगर है ये अधिकारी, वो किस्सा आज भी याद करते हैं लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर इलाके में स्थित नगर पालिका कार्यालय पर सोमवार दोपहर आतंकियों ने फायरिंग कर दी। इस आतंकवादी हमले में घायल हुए एक अन्य पार्षद की भी मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। आतंकी हमले के बाद एजेकेपीसी के अध्यक्ष शफीक मीर ने कहा कि मैं फिर से कहता हूं कि जम्मू-कश्मीर के पंचायत नेताओं को सुरक्षा दी जानी चाहिए। हमने त्रिस्तरीय पंचायत प्रणाली बनाकर अपना काम किया है, लेकिन केंद्र सरकार हमें सुरक्षित करने में विफल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed