सोपोर आतंकी हमला: कश्मीर पुलिस ने माना- सुरक्षा में हुई चूक, हमलावरों की पहचान कर ली गई
सोपोर आतंकी हमले को लेकर कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने कहा कि सोपोर में दोनों वीआईपी के साथ-साथ सुरक्षाबलों की भी सुरक्षा चूक थी। अगर एक भी एसपीओ सतर्क होता तो आतंकवादी इमारत में प्रवेश नहीं कर सकते थे। इस हमले में सुरक्षा की समीक्षा करेंगे। हमने हमलावरों की पहचान कर ली है, जल्द ही उन्हें मार गिराया जाएगा। आतंकवादी गतिविधियों में 3 दिनों में 9 मौतें हुई हैं।
उन्होंने कहा कि आतंकवादियों से निपटने के लिए जवानों के लिए नए प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। इससे पहले सोमवार को कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने एसएसपी सोपोर को घटनास्थल पर मौजूद उन चार पीएसओ को निलंबित करने का निर्देश दिया था जिन्होंने उचित जवाबी कार्रवाई नहीं की।
यह भी पढ़ें- शैलेंद्र मिश्रा बने एनआईए में एसपी: भाषा का जादूगर है ये अधिकारी, वो किस्सा आज भी याद करते हैं लोग
जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर इलाके में स्थित नगर पालिका कार्यालय पर सोमवार दोपहर आतंकियों ने फायरिंग कर दी। इस आतंकवादी हमले में घायल हुए एक अन्य पार्षद की भी मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। आतंकी हमले के बाद एजेकेपीसी के अध्यक्ष शफीक मीर ने कहा कि मैं फिर से कहता हूं कि जम्मू-कश्मीर के पंचायत नेताओं को सुरक्षा दी जानी चाहिए। हमने त्रिस्तरीय पंचायत प्रणाली बनाकर अपना काम किया है, लेकिन केंद्र सरकार हमें सुरक्षित करने में विफल है।