फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   soon new SRO for gurdwara elections

गुरुद्वारा चुनाव के लिए नया एसआरओ जल्द

Tue, 18 Aug 2015 08:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 18 Aug 2015 08:02 PM IST
विज्ञापन
soon new SRO for gurdwara elections

स्टेट सिख गुरुद्वारा प्रबंधक बोर्ड के सदस्यों के लिए होने वाले चुनाव की प्रक्रिया अटक कर रह गई है। श्रीनगर के पुलवामा में कुछ लोगों की ओर से स्टे लगने के बाद अब नए एसआरओ का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन


उच्चाधिकारियों के मुताबिक स्टेट सिख गुरुद्वारा प्रबंधक बोर्ड के लिए अगली प्रक्रिया फिलहाल रुक गई है, लेकिन जल्द ही एसआरओ जारी होने के बाद उम्मीदवार दोबारा से एक्टिव हो जाएंगे।
विज्ञापन

 
स्टेट सिख गुरुद्वारा प्रबंधक बोर्ड के सदस्यों के चयन के लिए चुनाव करवाया जाना है। बोर्ड में 15 सदस्य चुने जाने थे। चुनाव के लिए 13 सितंबर, 2015 की तारीख तय हुई थी, लेकिन श्रीनगर के पुलवामा में कुछ लोगों की ओर से आपत्ति जताने के बाद स्टे लग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब चुनाव की प्रक्रिया लटक गई है। 18 अगस्त को डिवकॉम कार्यालय में नामांकन भरने वालों के दस्तावेजों की जांच की जानी थी, लेकिन स्टे के बाद प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई गई है।

फाइनेंशियल कमिश्नर अरुण कुमार की ओर से नए सिरे से चुनाव से जुड़ा एसआरओ जारी किया जाएगा, जिसमें पुलवामा में होने वाले चुनाव के लिए भी सारी स्थिति स्पष्ट की जाएगी। जम्मू संभाग में 110 सदस्य हैं।


इन्होंने बोर्ड के लिए आगे आठ सदस्यों का चयन करना है। इसी तरह से श्रीनगर के 110 सदस्यों की ओर से बोर्ड के लिए सात सदस्य चुने जाने हैं। कुल 15 सदस्यों के चयन से स्टेट सिख गुरुद्वारा प्रबंधक बोर्ड बनेगा।

इनका एक चेयरमैन होगा। प्रशासन ने 13 सितंबर को करवाए जाने वाली चुनाव की सारी तैयारियां मुकम्मल की हैं। मात्र नए एसआरओ का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed