{"_id":"5c703452bdec22738a4753af","slug":"soon-an-airport-in-kishtwar-jammu-kashmir-dr-jitendra-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: बर्फबारी में सड़क संपर्क कटने के चलते अब किश्तवाड़ में एयरपोर्ट बनेगा सहारा: डॉ.जितेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: बर्फबारी में सड़क संपर्क कटने के चलते अब किश्तवाड़ में एयरपोर्ट बनेगा सहारा: डॉ.जितेंद्र
Fri, 22 Feb 2019 11:11 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Fri, 22 Feb 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
Jitendra Singh
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएमओ में मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से शीघ्र किश्तवाड़ में उड़ान (उड़े देश के आम नागरिक) योजना के तहत एयरपोर्ट स्थापित किया जाएगा। मौजूदा समय में हेलीकाप्टर की सुविधा ही उपलब्ध है। एलएएचडीसी लेह के डिप्टी चीफ एग्जीक्यूटिव काउंसलर गयाल पी वांगयाल के नेतृत्व में आए एक शिष्टमंडल ने नई दिल्ली में डा. सिंह से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में दो अन्य स्थानों पर एयरपोर्ट का उड़ान के तहत विस्तार किया जाएगा। इसमें लद्दाख के कारगिल और सियाचिन रीजन के थोइस क्षेत्र में एयरपोर्ट का विस्तार होगा। नुबरा की जरूरतों को भी ध्यान में रखा जा रहा है और इसके लिए शीघ्र सिविल एविएशन केंद्रीय मंत्रालय से बात की जाएगी।
उन्होंने कहा कि किश्तवाड़ में एयरपोर्ट के विस्तार में थोड़ा समय इसलिए लग रहा है क्योंकि रक्षा मंत्रालय से एमओयू के लिए औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। एयरपोर्ट के विस्तार के काम को शीघ्र शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
शिष्टमंडल के सदस्यों ने नुबरा एयरपोर्ट पर जोर दिया। सर्दियों में सड़क संपर्क कट जाने से नुबरा के लोगों के लिए एयरपोर्ट काफी आवश्यक है। डॉ. सिंह ने कहा कि वह सभी मसलों को शीघ्र संबंधित मंत्रालय के समक्ष रखेंगे और इस पर काम करेंगे। उन्होंने नुबरा एयरपोर्ट के लिए सिविल एविएशन केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु को पत्र लिखा।