पीड़ितों का हाल लेने अनंतनाग पहुंचे सोनिया, राहुल गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीड़ित इलाकों के हालात का जायजा लेने पहुंचें। सोनिया गांधी और राहुल गांधी दक्षिणी कश्मीर से अपने दौरे की शुरुआत कर रहे हैं।
दौरे के पहले चरण में राहुल गांधी और सोनिया गांधी अनंतनाग में पहुंचे। वहां पहुंच राहुल गांधी ने लोगों को आश्वासन दिया कि कांग्रेस सभी बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद करेगी।
मंगलवार को दोनों जम्मू संभाग में कई बाढ़ पीड़ित इलाकों का भी दौरा करेंगे। कांग्रेस प्रवक्ता के मुताबिक 30 को दिल्ली लौटने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पार्टी नेताओं से भी बैठक करेंगे।
रियासत दौरे के दौरान उनके साथ राज्यसभा में नेता विपक्ष गुलाम नबी आजाद, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रो. सैफुद्दीन सोज और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अंबिका सोनी भी साथ में थे।
मंगलवार को जम्मू संभाग का हवाई सर्वे
सोनिया और राहुल श्रीनगर और दक्षिण कश्मीर के बाढ़ पीड़ित इलाकों का हवाई सर्वे करेंगे। मंगलवार को वे जम्मू संभाग के पुंछ और सुरनकोट के अलावा कई अन्य इलाकों का हवाई सर्वे करेंगे।
कांग्रेस के सूत्रों की मानें तो मंगलवार को दिल्ली लौटने से पहले और कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष और उपाध्यक्ष प्रेस कांफ्रेंस भी कर सकते हैं।