फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Son-in-law Murder body was burnt after killing him then body was chopped and stuffed in a sack In jammu

दामाद का कत्ल: हत्या कर लाश को जलाया, फिर शव काटकर बोरे में भरा, नाले में पत्थरों से दबाया; अब भी छिपे हैं राज

Tue, 27 May 2025 12:17 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 27 May 2025 12:17 PM IST
सार

उधमपुर के चिनैनी में हुए दामाद हत्याकांड में घरेलू कलह और शक के गहरे राज अब भी छिपे हैं। पति के शक और पत्नी के परिवार के बीच कोई चौथा व्यक्ति भी शामिल होने की आशंका है। सवाल है कि कौन-सा विवाद इतना बड़ा था कि उसे सुलझाने के बजाय सुनियोजित हत्या की गई।

विज्ञापन
Son-in-law Murder body was burnt after killing him then body was chopped and stuffed in a sack In jammu
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और मृतक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

उधमपुर जिले के चिनैनी में हुए दामाद हत्याकांड ने इलाके में सनसनी फैला दी है। भले ही पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मामले को सुलझा लिया है और आरोपियों को रिमांड पर भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी है, लेकिन कई सवाल अब भी अनसुलझे हैं।
विज्ञापन


प्राथमिक जांच के अनुसार, मृतक रवि कुमार और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। सूत्रों का दावा है कि रवि को अपनी पत्नी पर शक था, जिसके चलते उसने उसका फोन भी बंद करवा दिया था। 
विज्ञापन


अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर कौन-सा विवाद इतना भयावह था कि उसे सुलझाने के बजाय सुनियोजित हत्या का रास्ता चुना गया? क्या पति के शक़ और पत्नी के परिवार के बीच कोई चौथा व्यक्ति भी इस मामले में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक की पत्नी, सास और साले को रिमांड पर लेकर जांच तेज कर दी है। विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि दोनों के बीच झगड़े केवल पंचायत तक सीमित नहीं थे, बल्कि करीब एक साल पहले पंचैरी पुलिस स्टेशन और कुछ महीने पहले वूमेन सेल में भी मामला दर्ज हुआ था।

गौरतलब है कि रवि और उसकी पत्नी के बीच विवाद के बाद पत्नी अक्सर मायके चली जाती थी, और रवि उसे मनाकर वापस लाता था। हालांकि, पिछले तीन महीनों से वह ससुराल में ही रह रही थी। इस बार, रवि को सोच-समझकर ससुराल बुलाया गया और उसकी हत्या की साजिश को अंजाम दिया गया।

 

शव को छिपाने की कोशिश भी चौंकाने वाली थी। रवि के शव को आधा जलाकर बोरे में डाल दिया गया और नाले के बीच पत्थरों से दबा दिया गया। पुलिस का मानना है कि अगर कुछ दिनों तक शव का पता न चलता, तो यह मामला हमेशा के लिए रहस्य बनकर रह जाता। यह तरीका साफ इशारा करता है कि यह हत्या पूर्वनियोजित थी।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर सोमवार को रवि के रिश्तेदारों के बयान दर्ज किए। रिश्तेदारों ने भी घरेलू कलह की बात स्वीकारी है। फिलहाल, आरोपियों को 7 दिन के रिमांड पर भेजकर गहन पूछताछ जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही इस सनसनीखेज मामले के सभी पहलू सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed