फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   somveer won medal

Jammu News: रोहतक के सोमवीर ने जीता पीर मोंगानाथ दंगल

विज्ञापन
somveer won medal
पीर मोंगानाथ दंगल कमेटी ने भलवाल के गांव पाटा खु में करवाया दंगल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। रोहतक के सोमवीर ने एक लाख 71 हजार रुपए की बड़ी माली के मुकाबले में जम्मू के बिनिया मीन पहलवान को हराकर 76वां विशाल पीर मोंगानाथ दंगल जीता। पीर मोंगानाथ दंगल कमेटी ने अखिल भारतीय चिब महासभा कंडी बेल्ट बरन पाटा खु की अध्यक्षता में दंगल का आयोजन भलवाल के गांव पाटा खु में करवाया।
इसमें प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के पहलवानों ने हिस्सा लिया है। इस मौके पर युवा राजपूत सभा के अध्यक्ष विक्रम सिंह चिब मुख्य अतिथि और डीडीसी अध्यक्ष भारत भूषण विशिष्ट अतिथि रहे। दंगल में 1 लाख 71 हजार रुपए की बड़ी माली, 81 हजार रुपए की दूसरी और 31 हजार रुपए की तीसरी माली करवाई गई। इस दौरान दंगल में 100 कुश्तियां करवाई गईं। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। बड़ी माली का मुकाबला जम्मू के बिनिया मीन और रोहतक के सोमवीर पहलवान के बीच हुआ, जिसमें सोमवीर ने बाजी मारी। दूसरी माली के मुकाबले में जम्मू के लालू पहलवान ने बठिंडा के अमन पहलवान को पटखनी दी। वहीं, तीसरी माली में पंजाब खन्ना के लवप्रीत पहलवान ने दिल्ली के मनीष पहलवान को हराया।
विज्ञापन

लोगो की मांग पर राख बरन के संजू चिब पहलवान और दोमेल के हमाम हुसैन पहलवान के बीच एक विशेष कुश्ती करवाई गई। इसमें संजू चिब ने जीत दर्ज की। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष कुलदीप सिंह चिब, रघुवीर सिंह चिब, ठाकुर नीलम सिंह चिब, मदन सिंह चिब, कैप्टन कश्मीर सिंह चिब, शिवपाल चिब, पूरन सिंह चिब, अशोक चिब, विनोद चिब, एसएचओ घरोटा जोगिंद्र चिब, राजिंदर सिंह जिंधू, उत्तम सिंह चिब, सतपाल सिंह चिब, सुभाष चिब, जनक चिब, जगत्तर चिब, बलबीर चिब, मोमा चिब, गोषा बरन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed