{"_id":"622122f6c5616358cf105dfa","slug":"soler-light-jammu-news-jmu2550009108","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला परिषद सदस्य को मिलीं सोलर लाइटें निकल रहीं खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला परिषद सदस्य को मिलीं सोलर लाइटें निकल रहीं खराब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाड़ी ब्राह्मणा। प्रदेश सरकार की ओर से जिला परिषद सदस्य को मुहैया कराई गईं सोलर लाइटें हर पंचायत में लगवाने का आदेश है। ये लाइटें वितरित भी कर दी गई हैं, लेकिन सोलर लाइटें लगाए अभी 10 दिन भी नहीं बीते और शिकायत आना शुरू हो गई है। कई सोलर लाइटें लगाने वाले दिन से ही नहीं चली हैं। ज्यादातर लाइटों में रोशनी बहुत कम है। जिसके चलते स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है। शिकायत के बाद भी लाइटें बदली नहीं जा रही हैं। इन सोलर लाइटों को लगाना सिर्फ खानापूरी है।
बाड़ी ब्राह्मणा ए सीट से जिला परिषद की सदस्य आशारानी के खाते में कुल 78 सोलर लाइटें आई हैं। जिसे पंचायतों में वितरित करा दिया गया है। इन सोलर लाइटों को पंचायत स्तर पर ही लगाना जरूरी था, लेकिन अन्य जगहों पर भी इन सोलर लाइटों को लगा दिया गया है। 78 सोलर लाइट में से अभी तक कुल 28 सोलर लाइट खराब हो चुकी है और कई पहले दिन से ही नहीं चल रही है।
इस मुद्दे पर डीडीसी सदस्य आशारानी ने बताया कि उनके पास लोगों की शिकायत आ रही है। उसी शिकायत को मैंने बीडीओ बाड़ी ब्राह्मणा के संज्ञान में दिया है। उन्होंने बताया कि अभी तक कुल 35 सोलर लाइट खराब हो चुकी हैं। शिकायत के बावजूद भी उनकी वापसी नहीं की जा रही है। इस मुद्दे पर बीडीओ कपिल देओल ने बताया कि डीडी सदस्य के खाते में आईं सोलर लाइटें सीधा जेकेइआईडीए विभाग से खरीदी गई हैं और इसकी जवाबदेही भी विभाग की है।