फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Soldier Shakir Manzoor Missing In Kashmir's Kulgam, Jammu and Kashmir latest news in hindi

Jammu and Kashmir: अपहृत जवान शाकिर की बहन ने कहा- हमारा सब कुछ ले लो पर भाई को छोड़ दो

Tue, 04 Aug 2020 10:54 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 04 Aug 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
Soldier Shakir Manzoor Missing In Kashmir's Kulgam, Jammu and Kashmir latest news in hindi
जवान शाकिर मंजूर - फोटो : अमर उजाला

बकरीद पर छुट्टी लेकर घर आए सेना के अपहृत जवान शाकिर मंजूर का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले के रहने वाले जम्मू-कश्मीर लाइट इंफेंट्री (जैकलाई) में तैनात जवान का रविवार को अपहरण हो गया था। इसके बाद से पूरे इलाके में सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चला रखा है। अभी तक किसी आतंकी संगठन ने अपहरण की जिम्मेदारी नहीं ली है।

विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि शाकिर मंजूर रविवार को घर से किसी काम के लिए कार से निकला था लेकिन घर नहीं लौटा। उसे काफी ढूंढा लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। फिर किसी का फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि जवान की लाल ब्रेजा कार रमहाल हांजीपोरा के पास जल गई है। उधर, सूत्रों का कहना है कि जवान के घर से निकलने के बाद दो किलोमीटर दूर कुछ संदिग्ध लोगों ने उसकी कार को रोका और उसी में बैठकर निकल गए। इसके बाद कार जली हुई हालत में मिली।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः नए जम्मू-कश्मीर का एक सालः तीन दशक से नासूर बने अलगाववादियों के घरों से भी उठने लगे विकास के स्वर
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जवान का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जगह-जगह छापा मारा जा रहा है। इलाके में तलाशी अभियान भी चलाया गया है। अगवा जवान के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर के आसपास के लोग परिवार को संभाल रहे हैं। जवान की बहन ने अपहर्ताओं से अपील की है कि हमारा सब कुछ ले लें। हमें कुछ नहीं चाहिए। बस मेरे भाई को छोड़ दें।

यह भी पढ़ेंः एक साल में बदल गया कश्मीर का चेहरा, अलगाववाद की निकली हवा, गायब हो गए पत्थरबाज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed