फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   solar iclipc

खंडग्रास सूर्यग्रहण कल, प्रदेश में सिर्फ दो घंटे एक मिनट तक दिखेगा

विज्ञापन
solar iclipc
जम्मू। खंडग्रास सूर्यग्रहण मंगलवार 25 अक्तूबर को कार्तिक अमावस्या के दिन है। जम्मू-कश्मीर में ग्रहण दो घंटे एक मिनट तक दिखाई देगा। ग्रहण शाम 4:17 बजे शुरू होगा और शाम 5:44 बजे समाप्त होगा।
विज्ञापन

श्री मार्तंड सूर्य मंदिर मार्तंड तीर्थ के पुजारी पंडित अजय शर्मा ने बताया कि भूलोक पर यह ग्रहण दोपहर 2:29 बजे शुरू होगा और शाम 6:32 समाप्त होगा। पूर्वी भारत को छोड़कर ग्रहण भारत में सब जगह दिखाई देगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह ग्रहण स्वाति नक्षत्र, प्रीति योग और तुला राशि में घटित होगा। जम्मू-कश्मीर में ग्रहण का सूतक मंगलवार सुबह 4:30 बजे शुरू होगा। ग्रहण के दौरान चोरी और अग्निकांड का भय है। साधुओं, व्यापारी वर्ग को कष्ट व हानि होगी। मंत्रीमंडल तालमेल का अभाव होगा। कुछ फसलों के मूल्यों में वृद्धि होगी। ग्रहण भारत के अलावा यूरोप, मध्य पूर्वी तथा उत्तरी अफ्रीका, पश्चिमी एशिया तथा उतरी हिंद महासागर में दिखाई देगा।
विज्ञापन

---
गर्भवती महिलाएं रखें विशेष ध्यान
पंडित अजय शर्मा ने बताया कि ग्रहण के सूतक और ग्रहणकाल के दौरान सबसे ज्यादा सावधानी गर्भवती महिलाओं को रखनी होगी। गर्भवती महिलाएं ग्रहण काल में एक नारियल अपने पास रखें। इससे वायुमंडल से निकलने वाली नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव नहीं पड़ेगा। शरीर पर तेल ना लगाएं। बाल न बांधें, दांत साफ न करें। घर से बाहर न निकलें। ग्रहण के समय भोजन करना, भोजन पकाना, सोना नहीं चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed