{"_id":"60e046575e24610aae376779","slug":"social-distancing-violation-danger-of-increasing-corona-infection-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी पड़ सकती है ये लापरवाही: सामाजिक दूरी का नहीं रखा जा रहा ध्यान, संक्रमण बढ़ने का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी पड़ सकती है ये लापरवाही: सामाजिक दूरी का नहीं रखा जा रहा ध्यान, संक्रमण बढ़ने का खतरा
Sat, 03 Jul 2021 04:43 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 03 Jul 2021 04:43 PM IST
सार
कोरोना संक्रमण कम होते ही लोगों ने लापरवाही शुरू कर दी है। जोकि भारी पड़ सकती है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन
सामाजिक दूरी का उल्लंघन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग में मढ़ ब्लॉक के सब-डिवीजन अस्पताल के बाहर लोगों ने सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाईं। ये सभी लोग टीका लगवाने के लिए पहुंचे थे। कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन देख मौजूद डॉक्टरों ने थोड़ी देर के लिए टीकाकरण रोक दिया। लोगों को समझाया कि वह सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कतार में खड़े हों। इसके बाद टीकाकरण शुरू हुआ।
विज्ञापन
उधर अनलॉक के बाद बस स्टैंड जम्मू में भी दोबारा लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा रहा। कई लोग बिना मास्क पहने घूम रहे हैं। ज्यूल चौक के पास शाम के वक्त रेहड़ी-फड़ी वालों का जमावड़ा लग रहा है, लोग सामाजिक दूरी का ध्यान रखे बिना सामान खरीदने जुट रहे हैं। इससे फिर से कोरोना बढ़ने का खतना बना हुआ है।
विज्ञापन
जम्मू शहर में रहने वाले कश्मीर के निवासी नजीर अहमद ने बताया कि पहले वह जम्मू में फल बेचने का कारोबार करते थे, लेकिन कोविड के बीच काम छोड़ दिया। रेहड़ी लगाने वाले नरेंद्र ने बताया कि लोगों की सहूलियत के लिए सरकार ने अनलॉक किया है, लेकिन लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे। होटल संचालक मुनीर ने बताया कि लोगों की लापरवाही से ही लॉकडाउन लग रहा है, जिसका खामियाजा सभी को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कोविड टेस्टिंग के लिए पहुंची टीम ने कहा, लोग नहीं करवा रहे टेस्ट
शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय शालामार ने बस स्टैंड पर कोविड टेस्टिंग के लिए शिविर लगाया गया, लेकिन लोग टेस्ट करवाने नहीं पहुंचे। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि लोग टेस्ट करवाने में आनाकानी कर रहे हैं, पुलिस भी सहयोग नहीं कर रही, उन्हें उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भी देनी होती है। स्वास्थ्य कर्मियों ने सरकार से कोविड टेस्टिंग के दौरान पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की।