{"_id":"5fe8be898ebc3e4105382a09","slug":"snowfall-in-vaishno-devi-bhawan-area-helicopter-service-affected","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी भवन क्षेत्र में बर्फबारी से श्रद्धालु गदगद, हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णो देवी भवन क्षेत्र में बर्फबारी से श्रद्धालु गदगद, हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित
Sun, 27 Dec 2020 10:34 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 27 Dec 2020 10:34 PM IST
विज्ञापन
वैष्णो देवी में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिकुटा पर्वत सहित मां वैष्णो देवी भवन व आसपास के इलाके में शुरू हुई बर्फबारी से देश-दुनिया से आए श्रद्धालु गदगद हो गए। शाम सात बजे तक करीब 12 हजार भक्त भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। शाम को शुरू हुई बर्फबारी के चलते श्रद्धालुओं में जोश देखते ही बना।
विज्ञापन
#WATCH: Mata Vaishno Devi Shrine in Katra, Jammu and Kashmir received snowfall today. pic.twitter.com/TE2YeZicy2
— ANI (@ANI) December 27, 2020
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रविवार शाम को मौसम का मिजाज बिगड़ते ही त्रिकुटा पर्वत, भैरों मंदिर और मां वैष्णो देवी भवन क्षेत्र में बर्फबारी और कटड़ा शहर में बारिश शुरू हो गई है। बर्फबारी देख श्रद्धालुओं के चेहरे खिल उठे। किसी ने फोटो खींचना शुरू कर दिए तो कोई बर्फबारी का वीडियो बनाता नजर आया।
विज्ञापन
वहीं, शाम चार बजे मौसम बिगड़ने के चलते हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही मगर रोप-वे और बैटरी कार सेवा सुचारु रही। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 13 हजार, शनिवार को 14 हजार भक्तों ने मां के दर्शन किए थे। रविवार शाम सात बजे तक करीब 12 हजार भक्त भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।