फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Snowfall in the mountains brings down temperatures, cold wave sweeps across North India

Weather News: पहाड़ों पर हिमपात से गिरा पारा, उत्तर भारत में ठंड की दस्तक; -2.2 डिग्री पहुंचा ताबो में तापमान

Thu, 06 Nov 2025 03:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर/शिमला/देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर/शिमला/देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 06 Nov 2025 03:18 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार को बर्फबारी हुई। इस ताजा बर्फबारी ने सैलानियों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी है। 

विज्ञापन
Snowfall in the mountains brings down temperatures, cold wave sweeps across North India
सोनमर्ग बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार को बर्फबारी हुई। इस ताजा बर्फबारी ने सैलानियों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी है। 

विज्ञापन
  • कश्मीर के सोनमर्ग, गुलमर्ग, गांदरबल, बारामुला, अनंतनाग, बांदीपुर, कुपवाड़ा, उत्तराखंड के चमोली, बदरीनाथ और केदारनाथ जैसे स्थलों पर बर्फबारी के कारण सफेद चादर बिछ गई। कई इलाकों में एक से छह इंच तक बर्फ गिरी
  • विज्ञापन
  • हिमाचल के लाहौल-स्पीति, किन्नौर, रोहतांग दर्रा, कुल्लू और पहाड़ी दर्रों पर भी हिमपात हुआ। बर्फ से लकदक पहाड़ों का नजारा मनमोहक है
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

श्रीनगर-लेह राजमार्ग बाधित
पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में तापमान छह से सात डिग्री तक गिर गया है। साधना टॉप इलाके में सर्वाधिक छह इंच बर्फबारी हुई। सिंथन दर्रा में पांच, गुलमर्ग में दो इंच बर्फ गिरी। जोजिला दर्रा में बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया है। गुलमर्ग में पारा शून्य से नीचे चला गया है। संवाद


-2.2 डिग्री पहुंचा ताबो में पारा 
हिमाचल में मनाली से मात्र 25 किमी की दूरी पर ही पर्यटक बर्फ के दीदार कर रहे हैं। कुंजम व चंद्रताल झील भी बर्फ से ढक गई है। 

  • लाहौल-स्पीति के ताबो में न्यूनतम पारा माइनस 2.2 डिग्री सेल्सियस, कुकुमसेरी में माइनस 1.8 डिग्री व केलांग में माइनस 0.4 डिग्री दर्ज किया गया। मध्य और निचले पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed