फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Snowfall in Sonmarg, rain in many areas of the state, temperature drop

सोनमर्ग में बर्फबारी, प्रदेश के कई इलाकों में बारिश, तापमान में गिरावट

विज्ञापन
Snowfall in Sonmarg, rain in many areas of the state, temperature drop
जम्मू। प्रदेश के कई इलाकों में रविवार को झमाझम बारिश हुई। कश्मीर के सोनमर्ग में बर्फबारी के साथ ही ज्यादातर इलाकों में बारिश हुई। जम्मू संभाग के जिलों में हल्की से सामान्य बारिश रिकार्ड हुई है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा बारिश कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में 14 एमएम रिकार्ड हुई है। गुलमर्ग में 11.2, श्रीनगर में 2.8, जम्मू जिले में 1.0 एमएम, भद्रवाह में 5.1 एमएम बारिश हुई है। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज हुई। श्रीनगर में सामान्य से सात डिग्री कम तापमान रहकर 17.3 अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। कुपवाड़ा में दस डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। यहां पर अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। जम्मू में सामान्य से आठ डिग्री कम 30.0 डिग्री सेल्सियस रहा। कटड़ा में भी करीब आठ डिग्री सेल्यिसस का गोता लगाकर अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान भी प्रदेश के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed