फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Snowfall in Kashmir minimum temperature below zero in all parts of the valley

कश्मीर में बर्फबारी, घाटी के सभी हिस्सों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे

Sun, 10 Jan 2021 06:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 10 Jan 2021 06:02 AM IST
विज्ञापन
Snowfall in Kashmir minimum temperature below zero in all parts of the valley
jammu kashmir snowfall - फोटो : अमर उजाला

कश्मीर में शनिवार तड़के मौसम का मिजाज फिर बदल गया। श्रीनगर सहित साउथ कश्मीर के कई हिस्सों में बर्फ गिरी। जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। जम्मू दूसरे दिन भी कोहरे की चादर में लिपटा रहा। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में दिनभर बादल छाए रहने से ठिठुरन बढ़ी है।

विज्ञापन


घाटी के सभी हिस्सों में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार रविवार को मौसम साफ रहेगा। इसके साथ आगामी दिनों में भी मौसम में सुधार रहेगा। लेकिन मैदानी इलाकों में कोहरे की चादर बिछ सकती है। 
विज्ञापन


श्रीनगर में शनिवार तड़के तीन से आठ बजे तक 2 से 3 इंच बर्फ गिरी। दोबारा बर्फबारी के कारण क्षेत्रवासियों की दुश्वारियां बढ़ी हैं। श्रीनगर शहर और आसपास के अधिकांश आंतरिक मार्ग से अभी बर्फ नहीं हटाई जा सकी है। जिससे कड़ाके की ठंड जारी है। श्रीनगर में दिन का तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू शहर और आसपास के इलाकों में दूसरे दिन भी कोहरा छाया रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर को कुछ समय के लिए सूर्य दिखे, लेकिन अधिकतर समय में बादल छाए रहने से बाजार पर असर दिखा। बाजारों में खरीदारों की रौनक गायब रही। जम्मू में लगातार कोहरा छाए रहने से ठंड में इजाफा हुआ है। यहां शनिवार को न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में मौसम साफ होने पर सुबह और शाम के समय ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है। लेह और कारगिल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 

कहां कितना नीचे पारा :
स्थान    न्यूनतम तापमान
गुलमर्ग    माइनस 10.0
पहलगाम    माइनस 5.1
श्रीनगर    माइनस 4.0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed