फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   snow avalanche in poonch jammu kashmir, one jawan martyred another injured

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में आए बर्फीले तूफान में एक जवान शहीद, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Thu, 03 Jan 2019 02:31 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 03 Jan 2019 02:31 PM IST
विज्ञापन
snow avalanche in poonch jammu kashmir, one jawan martyred another injured
snowfall avalanche - फोटो : फाइल
जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले की मंडी तहसील के सावजियां सेक्टर में वीरवार तड़के गश्त करते समय दो जवान हिमस्खलन की चपेट में आ गए। इसमें से एक जवान की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


मृत जवान सपन मेहरा, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था। वह 40 आरआर में बतौर लांस नायक तैनात था। हादसे में घायल दूसरा जवान हरप्रीत सिंह, पंजाब का रहने वाला है। उसे सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन


40 आरआर के दो जवान वीरवार को सावजियां सेक्टर में पहाड़ से गिरे बर्फ के बड़े तोंदे के साथ लुढ़कते हुए करीब 300 मीटर नीचे खाई में जा गिरे। इसमें से लांस नायक सपन मेहरा के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। उसका शव देर शाम पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट डॉ. गुलाम अहमद मलिक की देखरेख में जवान के शव का पोस्टमार्टम कर उसे सेना के अधिकारियों के हवाले कर दिया गया। बताया गया है कि हिमस्खलन की सूचना के बाद सेना ने दोनों जवानों को तलाश करने के लिए अभियान शुरू किया था। करीब दो घंटे बाद दोनों जवानों को घायल अवस्था में निकाला गया, लेकिन सपन मेहरा ने अस्पताल पहुंचाने से पहले ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed