{"_id":"7d5c54c4a3fefe5297f9282e0afd7d7f","slug":"snow-avalanche-in-bandipora-15-structures-damaged-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में बर्फीले तूफान से 15 मकान क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में बर्फीले तूफान से 15 मकान क्षतिग्रस्त
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Tue, 03 Mar 2015 10:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के बांदीपोरा में बर्फीले तूफान से 15 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। कश्मीर में दो दिनों से लगातार भारी बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के चलते बर्फीले तूफान की चेतावनी जारी की गई थी लेकिन लोगों ने इस चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया। आज दोपहर में बांदीपोरा के सरदाब गांव के पंद्रह मकान एंव दुकान हिमस्खलन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पंद्रह में से छह घर और एक दुकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं जबकि अन्य आठ घर आंशिक रूप से छतिग्रस्त हुए हैं। बर्फीले तूफान में किसी के मारे जाने की कोई खबर नहीं है। इलाके में राहत कार्य चल रहा है कि लोगों को सुरक्षित इलाकों में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। बता दें कि बीती रात से श्रीनगर शहर में भी बर्फबारी हो रही है जिसके कारण घरों के आगे एक फीट से भी ज्यादा बर्फ जमा हो गई है। भारी बर्फबारी के चलते श्रीनगर आने-जाने वाली तमाम उड़ाने रद कर दी गई हैं।
विज्ञापन