फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Smuggling of arms and heroin on IB failed

जम्मू-कश्मीरः आईबी पर हथियारों व हेरोइन की तस्करी नाकाम, बीएसएफ ने खदेड़ा

Mon, 21 Sep 2020 01:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अरनिया (जम्मू)
अमर उजाला नेटवर्क, अरनिया (जम्मू) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 21 Sep 2020 01:52 AM IST
सार

  • अरनिया में 62 किलो हेरोइन, चीन निर्मित दो पिस्टल व गोलियां बरामद
  • बीएसएफ ने चार लोगों के समूह को फायरिंग कर वापस पाकिस्तान खदेड़ा
  • प्लास्टिक की पाइप में पैक की गई थी हेरोइन और पिस्टल 

विज्ञापन
Smuggling of arms and heroin on IB failed
बरामद नशे का सामान व अन्य सामग्री... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के अरनिया सेक्टर में नशीले पदार्थ और हथियारों की तस्करी की बड़ी कोशिश को बीएसएफ ने नाकाम कर दिया। बीएसएफ के मुस्तैद जवानों ने शनिवार की रात हथियारों के साथ 62 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।  

विज्ञापन


आईजी बीएसएफ एनएस जमवाल ने बीएसएफ की बुधवार पोस्ट पर प्रेसवार्ता में बताया कि शनिवार रात करीब दो बजे सीमा पर तैनात जवानों ने पाकिस्तान की तरफ से 3-4 लोगों के एक समूह की हरकत देखी। यह लोग भारतीय सीमा की ओर बढ़ रहे थे। 
विज्ञापन


इनके हाथ में प्लास्टिक पाइप सहित अन्य सामान था। बुधवार व बुल्लेचक पोस्ट पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने आवाज देकर सवाल किया तो पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग की शुरू हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएफ की जवाबी फायरिंग पर पाकिस्तान की ओर से आए लोग सामान छोड़कर वापस भाग गए। पूरी रात उस क्षेत्र की घेराबंदी कर सुबह तलाशी में पांच इंच मोटी और करीब 20 फीट लंबी एक प्लास्टिक पाइप मिली। 

इस पाइप के अंदर छोटे-छोटे 62 पैकेट थे। जांच करने पर पैकेट से 62 किलोग्राम वजन की हेरोइन निकली। इसके अलावा चीन निर्मित दो पिस्तौल, तीन मैगजीन व सौ राउंड भी बरामद हुए। आईजी ने कहा कि जवानों की मुस्तैदी ने नशा और हथियार तस्करों के मंसूबे नाकाम किए हैं। पाकिस्तानी रेंजरों के साथ इस घटना को लेकर कड़ा विरोध जताया जाएगा।

पाकिस्तान से जताया कड़ा विरोध
बीएसएफ  के महानिरीक्षक ने बताया कि उनका बल पाकिस्तान के सामने कड़ा विरोध दर्ज करा रहा है। उन्हें उम्मीद है कि इस विफ ल तस्करी प्रयास में शामिल लोगों के खिलाफ  कार्रवाई की जाएगी। 


अंतरराष्ट्रीय बाजार में 300 रुपये कीमत: एसएसपी
जब्ती का निरीक्षण करने पहुंचे जम्मू के एसएसपी श्रीधर पाटिल ने कहा कि इस खेप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 300 करोड़ रूपये है। हम इसे पाकिस्तान के सहयोग से चलने वाले नारको टेररज्मि के रूप में देखते हैं। हम पिछले दो सालों में पाकिस्तान से मादक पदार्थों की तस्करी के कई प्रयासों को विफ ल कर चुके हैं। वे हमारे युवकों की जिंदगी बर्बाद करने के लिए मादक पदार्थ भेज रहे हैं लेकिन हम इस खतरे के प्रति चौकस हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed