{"_id":"642348bc2d264fa6ee026c59","slug":"smugglers-arrest-in-samba-samba-news-c-10-1-79484-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नशा व मवेशी तस्करी में पुलिस ने आठ आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नशा व मवेशी तस्करी में पुलिस ने आठ आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपियों से मिली 75 हजार रुपये की हेरोइन और 13 मवेशी
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले में नशे और मवेशी तस्करी पर कार्रवाई तेज करते हुए मंगलवार को पुलिस ने विभिन्न स्थानों से तस्करी के आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उनके कब्जे से 75 हजार रुपये की हेरोइन और तस्करी कर ले जाए जा रहे 13 मवेशी बरामद किए हैं।
पुलिस ने बताया कि कस्बे के सिडको चौक पर पुलिस ने नाका लगाया था। इस दौरान एक बाइक पर सवार तीन लोगों को रोक कर उनकी जांच की तो उनके कब्जे से हेरोइन बरामद की गई। वहीं, कस्बे के मुख्य बाजार में एक बाइक पर सवार दो लोगों की जांच की तो उनसे भी हेरोइन बरामद हुई। पुलिस के अनुसार मवेशी तस्करी के दो आरोपी बाड़ी ब्राह्मणा और एक आरोपी नड से गिरफ्तार किया गया। इन सभी के खिलाफ पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखदेव राज उर्फ सुखा निवासी तैंथ नड सांबा, सन्नी जमाल निवासी झगानू उधमपुर, अतुल सिंह निवासी झगानू उधमपुर, मंजूर अहमद निवासी चान्नी मानसर, मो. उस्मान खटाना निवासी चौवाड़ी सैनिक कॉलोनी जम्मू, तारिक हुसैन निवासी गढ़वियल तहसील लरान जिला अनंतनाग (अब बठिंडी, जम्मू), इरशाद हुसैन निवासी करयानी तालाब नरवाल जम्मू और मो. इमरान दोई निवासी अनंतनाग (अब करयानी तालाब नरवाल जम्मू) के रूप में हुई है।