फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   smgs, child theft, domestic dispute

Jammu News: एसएमजीएस में बच्चा चोरी के वीडियो वायरल से मचा हड़कंप, कुछ देर बाद घरेलू विवाद निकला कारण

विज्ञापन
smgs, child theft, domestic dispute
बिलावर निवासी पति रियाज अहमद। अमर उजाला
जम्मू। महाराजा गुलाब सिंह (एसएमजीएस) अस्पताल में शुक्रवार सुबह बच्चा चोरी होने से हड़कंप मच गया। परिजन का बुरा हाल हो गया। तीमारदारों और मरीजों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। मौके पर सुरक्षा कर्मी और पुलिस मुस्तैद हो गई। चप्पे-चप्पे पर तलाशी अभियान शुरू हुआ लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। इसी बीच वीडियो सामने आया तो सभी दंग रह गए। हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच पता चला कि बच्चा चोरी नहीं हुआ था बल्कि पारिवारिक विवाद के कारण पत्नी उसे साथ ले गई थी। इसके बाद पुलिस और अस्पताल प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बिलावर निवासी रियाज अहमद का आठ माह का बेटा बीमार है। 27 मई को पत्नी के साथ उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार को वार्ड नंबर 21 से अचानक उसकी पत्नी बच्चा लेकर चली गई। छोटे भाई मुबीन ने सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी होने का वीडियो वायरल कर दिया। इसके बाद अस्पताल में खोजबीन शुरू हुई। कुछ देर बाद घटना का पता चलने पर रियाज अहमद ने बताया कि पत्नी नरवाल की तरफ गई है। वह फौरन पत्नी को मनाकर वापस लाया। रियाज ने कहा कि पत्नी से अनबन चल रही थी और वह तनाव में था। वहीं पत्नी ने कहा कि रियाज शराब पीकर मारपीट करता है इसलिए वह बच्चा लेकर चली गई। अस्पताल चौकी पुलिस ने रियाज व मुबीन से पूछताछ की और बाद में घरेलू मामला बताकर छोड़ दिया।

बिलावर निवासी पति रियाज अहमद। अमर उजाला

बिलावर निवासी पति रियाज अहमद। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed